फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   'transaction' on CM helpline file: BAC Lokayukta arrested for taking 10,000

MP News: सीएम हेल्पलाइन शिकायत बंद कराने के बदले रिश्वत, अमरवाड़ा में बीएसी 10 हजार लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Tue, 23 Dec 2025 10:36 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Tue, 23 Dec 2025 10:36 PM IST
सार

छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में जबलपुर लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्लॉक एकेडमिक कोऑर्डिनेटर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
'transaction' on CM helpline file: BAC Lokayukta arrested for taking 10,000
लोकयुक्त की कार्रवाई

विस्तार

छिंदवाड़ा के भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार को छिंदवाड़ा जिले में बड़ी कार्रवाई की। अमरवाड़ा में पदस्थ ब्लॉक एकेडमिक कोऑर्डिनेटर (बीएसी) सत्येंद्र जैन को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

लोकायुक्त को यूनिक पब्लिक स्कूल के संचालक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके स्कूल से संबंधित सीएम हेल्पलाइन की शिकायत बंद कराने के एवज में बीएसी द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत की प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर लोकायुक्त टीम ने ट्रैप की योजना बनाई।

विज्ञापन

टीम ने मौके पर ही पकड़ लिया
मंगलवार शाम छिंदवाड़ा के चक्कर रोड स्थित आईसीएच (ICH) के पास तय कार्यक्रम के अनुसार शिकायतकर्ता ने जैसे ही आरोपी को 10 हजार रुपये सौंपे, पहले से तैनात लोकायुक्त टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी के हाथ धुलवाए गए, जिनका गुलाबी रंग में बदलना रिश्वत लेने की पुष्टि करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: SIR की ‘नो-मैपिंग’ कैटेगरी में चारों महानगर टॉप पर, इंदौर सभी पांचों कैटेगरी में शामिल

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई से जिले के शिक्षा विभाग में खलबली मची हुई है और लोकायुक्त की सक्रियता से भ्रष्टाचारियों को सख्त संदेश गया है कि शिकायतों पर अब कड़ी कार्रवाई की जा रही है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed