फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   After three years, the police caught the cunning thug in chhindwara

Chhindwara News: तीन साल बाद पुलिस ने पकड़ा शातिर ठग, बिहार से मक्का खरीद कर किसानों से की थी ठगी

Mon, 28 Oct 2024 03:58 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Mon, 28 Oct 2024 03:58 PM IST
सार

MP: बिहार में लाखों का मक्का खरीद कर किसानों को चपत लगाने वाला शातिर ठग पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह 3 साल से फरार था। टीआई जीएस ऊइके ने बताया कि देवेन्द्र और योगेश जैन निवासी चौरई बिहार में मक्का खरीदी का काम कर रहे थे। इन्होंने लाखों रुपए की चपत किसानों को लगाई थी।

विज्ञापन
After three years, the police caught the cunning thug in chhindwara
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार में लाखों का मक्का खरीद कर किसानों को चपत लगाने वाला शातिर ठग 3 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि बिहार में जाकर भोले भाले किसानों से मक्का खरीद कर लाखों रुपए की ठगी इसके द्वारा की गई थी। 3 साल से यह पुलिस को छका रहा था, लेकिन पुलिस ने इसे घेराबंदी कर इसकी ही दुकान में दबोच लिया।
विज्ञापन


टीआई जीएस ऊइके ने जानकारी देते हुए बताया कि देवेन्द्र जैन एवं योगेश जैन निवासी चौरई के द्वारा बिहार में मक्का खरीदी का काम किया जा रहा था। इन्होंने लाखों रुपए की चपत किसानों को लगाई थी। कई बार बिहार पुलिस इन्हें पकड़ने यहां आई, लेकिन यह चकमा देकर फरार हो जाते थे। इस बार उनकी किस्मत ने इनका साथ नहीं दिया और आखिरकार चौरई पुलिस ने अभियुक्त देवेन्द्र जैन पिता स्वं.भगवानदास को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है।
विज्ञापन


बिहार पुलिस को सौंपा जाएगा आरोपी
बिहार राज्य के थाना बिहारीगंज मंधेपुरा को अभियुक्त देवेन्द्र जैन की गिरफ्तारी के बारे में सूचित किया गया था। समयावधि अधिक होने और बिहार राज्य की पुलिस की दूरी अधिक होने के कारण थाना प्रभारी चौरई ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय चौरई के समक्ष पेश किया। बिहार राज्य की पुलिस चौरई पहुंचने पर न्यायालय के आदेश पर अभियुक्त को उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed