फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara Three killed, including two elderly men, as car rammed into tanker

Chhindwara News: तेज रफ्तार कार टैंकर में घुसी, वॉक कर रहे दो बुजुर्ग सहित तीन की मौत

Thu, 20 Feb 2025 10:57 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Thu, 20 Feb 2025 10:57 PM IST
सार

छिंदवाड़ा में तेज रफ्तार कार ने दो बुजुर्गों को कुचलकर टैंकर से टकरा गई, जिससे दोनों बुजुर्गों और कार चालक की मौत हो गई। हादसा जुन्नारदेव-छिंदवाड़ा रोड पर हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। स्थानीय लोगों में आक्रोश है। 

विज्ञापन
Chhindwara  Three killed, including two elderly men, as car rammed into tanker
सड़क हादसा

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के अंबाडा गांव में गुरुवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर टहल रहे दो बुजुर्गों को कुचल दिया और फिर अनियंत्रित होकर टैंकर से टकरा गई, जिससे कार चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा जुन्नारदेव-छिंदवाड़ा रोड पर शाम 5:30 बजे हुआ।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 65 वर्षीय जवाहर गुप्ता और 65 वर्षीय महादेव पवार सड़क किनारे टहल रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद कार सामने खड़े टैंकर से टकराई, जिससे कार में सवार 65 वर्षीय सूरज प्रसाद उईके गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल परासिया सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें फंसे लोगों को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में शोक की लहर है और स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed