फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara There is huge traffic jam on way to Prayagraj thousands of vehicles are stranded for 15 km

Chhindwara News: प्रयागराज के रास्ते पर लगा महाजाम, 15 किमी तक फंसे हजारों वाहन, लोग हो रहे परेशान

Mon, 10 Feb 2025 07:25 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Mon, 10 Feb 2025 07:25 PM IST
सार

महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने का सपना आज हर सनातनी संजोए हुए है। प्रारंभिक क्षणों में भीड़ अधिक होने के कारण लोगों ने आखिरी के 15 दिनों में यहां जाने का प्लॉन बनाया था। लेकिन यदि आप आज-कल में महाकुंभ जा रहे हैं तो जरा थम जाएं। क्योंकि यहां भीड़ की वजह से कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग चुका है।

विज्ञापन
Chhindwara There is huge traffic jam on way to Prayagraj thousands of vehicles are stranded for 15 km
ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में जाने की तैयारी है तो जरा रुक जाएं। क्योंकि आज और कल में आप यहां निकलते हैं तो आपको कई किलोमीटर का सफर करने में जहां आठ से नौ घंटे लगते हैं तो आपको ये दूरी तय करने में कम से कम 24 घंटे से अधिक वक्त लग सकता है।

विज्ञापन


दरअसल, रीवा में प्रयागराज हाइवे पर रविवार को करीब दस किलोमीटर से भी ज्यादा लंबा जाम लगा रहा। महाकुंभ में जाने और लौटने वाले अलग-अलग राज्यों के लोग फंसे हुए हैं। एमपी-यूपी बॉर्डर पर वाहनों की कतारें लगी हैं। पांच हजार से ज्यादा वाहन इसमें फंसे हुए हैं। इसमें छिंदवाड़ा के भी हजारों लोग हैं और करीब सौ से डेढ़ सौ गाड़ियों के पहिए सुबह से शाम तक थमे रहे। इसके अलावा कटनी, मैहर, सतना, रीवा और चाकघाट समेत कई जगहों पर महाकुंभ में जा रहे वाहनों को पुलिस और प्रशासन की टीम रोक रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि प्रयाग के रास्ते में लंबा जाम लगा है। ऐसे में आप लौट जाएं और बाद में जानकारी जुटाने के बाद ही महाकुंभ का सफर करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शाही स्नान के चलते पहले काफी भीड़ रही और अब लोग कम भीड़ का अंदेशा मानकर महाकुंभ की ओर निकल रहे हैं। ऐसे में रविवार के दिन अवकाश होने और 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा होने के कारण श्रद्धालु प्रयागराज की ओर जा रहे हैं। लोग एक दिन पहले ही कुंभ में पहुंचना चाहते हैं। इस वजह से रीवा के गंगेव, चाकघाट, जोगनिहाई टोल प्लाजा, झिरिया टोल प्लाजा, सोहागी घाटी और रायपुर कर्चुलियांन मार्ग पर यात्रियों की भीड़ है। एक दिन पूर्व यानी शनिवार को भी जाम लग गया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि ऐसे ही हालत 14 फरवरी तक बने रहेंगे।

135 किमी की दूरी, लग रहे 10 घंटे
छिंदवाड़ा से प्रयागराज मुख्यालय की कई किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को आठ से 10 घंटे लगते थे। लेकिन रविवार की स्थिति में ये वक्त 18 से बीस घंटे तक लग रहे हैं। दरअसल, रीवा के मंगवा, कटरा, चाकघाट, सुहागी, जसरा, नारीवारी और प्रयागराज जिले के घूरपुर नैनी क्षेत्र में सडक़ों पर वाहनों का रैला दिखाई देता रहा। पिछले तीन दिन से पुलिस आने-जाने वालों को अलग-अलग स्थान पर रोक रही है। ताकि प्रयागराज में अव्यवस्था का माहौल न बनने पाए।

सात हजार वाहनों का लगा जाम
छिंदवाड़ा से सिवनी तक आम आराम से पहुंच जाएंगे, लेकिन इसके बाद का सफर आपके लिए मुसीबत भरा होगा। दरअसल, छपारा से आगे की स्थिती खतरनाक है। इसके बाद से आपको हर सिटी में जाम का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि इस मार्ग पर सात हजार वाहनों का जाम लगा हुआ है, ये जाम छपारा से शुरू हो रहा है, इसके बाद जबलपुर में भी वाहनों को घंटों तक रोका जा रहा है। फिर आगे जैसे-तैसे बढ़े तो सतना और फिर रीवा में जाम की स्थिती बनी हुई है। कई लोगों के पास पानी और खाना नहीं है, जिससे वे परेशान हो रहे हैं। स्थानीय दुकानदार उन्हें महंगे दामों में खाद्य सामग्री बेच रहे हैं।


इन समस्याओं पर भी दें ध्यान

  • यदि आपके साथ बुजुर्ग और बच्चे हैं तो उनके स्वास्थ्य पर खासा असर पड़ सकता है। भारी वाहनों का जाम लगने की वजह से यहां का तापमान भी बढ़ चुका है और बीमार होने की स्थिति में स्वास्थ्य लाभ मिलने में समस्या आ सकती है।
  • यदि आप प्रयागराज में रुकने का सोच रहे हैं तो रकम अच्छी खासी रख लें। दरअसल, यहां भीड़ की वजह से होटल, लॉज में कमरे नहीं मिल रहे। जैसे-तैसे आसपास के जिलों में बड़ी मशक्कत के बाद कमरे मिल भी रहे हैं तो उनके एवज में मोटी रकम चुकाना पड़ रहा है।
  • अब तीसरा और सबसे मुख्य समस्या आ रही है भोजन और पानी में। दरअसल, इन रास्तों में जो होटल और ढाबे हैं, वहां पहले से ही खासी भीड़ है। इसके बाद बेहिसाब जनता के कदम लगातार प्रयागराज की ओर बढ़ रहे हैं तो सोचा जा सकता है कि भोजन-पानी और बच्चों के दूध तक की समस्या आ रही है।
  • महाकुंभ के चलते शहर में वाहनों की भी कमी हो रही है। दरअसल, लोगों को महाकुंभ में जाने के लिए ट्रेन और बसों में टिकट नहीं मिल रहा। ऐसे में लोग प्राइवेट टैक्सी वाहनों से आना-जाना कर रहे हैं, जिसकी वजह से शहर में टैक्सियों की भारी कमी आ गई है। बताया जाता है कि जो वाहन उपलब्ध हो भी रहे हैं तो ऊंचे दामों में मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed