फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   They were drunk, and when they came in front of them, they shot.Chaurai Amajhiri firing: Two accused arrested

Chhindwara News: चौरई आमाझिरी गोलीकांड के दोनों आरोपी गिरफ्तार; नशा कर रहे थे, सामने आए तो मार दी गोली

Thu, 13 Feb 2025 04:10 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Thu, 13 Feb 2025 04:10 PM IST
सार

चौरई के आमाझिरी में गोलीकांड के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। फॉरेस्ट गार्ड ओमकार ने पुराने विवाद के चलते शराब के नशे में एमपीईबी कर्मचारी रिंकू पर फायर किया। पुलिस ने आरोपी की अवैध बंदूक जब्त की। रिंकू को तीन गोलियां लगीं, लेकिन सर्जरी के बाद वह सुरक्षित है। 

विज्ञापन
They were drunk, and when they came in front of them, they shot.Chaurai Amajhiri firing: Two accused arrested
आरोपी के जुलुस निकलते पुलिस

विस्तार

चौरई के आमाझिरी में मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे हुए गोलीकांड के दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। एक रिश्तेदार था जो सिर्फ साथ रहने की वजह से आरोपी बन गया। जबकि दूसरी मुख्य आरोपी है जिसका पुराना विवाद था, वो भी गाड़ी का साइड ग्लास तोड़ने का। ऐसे में जब दोनों आरोपी साथ बैठकर शराब पी रहे थे तो पीड़ित वहां अपने साथियों के साथ पहुंच गया, जिसे देखकर विवाद हुआ और आरोपी ने उसे गोली मार दी।

विज्ञापन


जानकारी में चौरई थाना प्रभारी जीएस उईके ने बताया कि मंगलवार रात साढ़े आठ बजे के आसपास आमाझिरी में सतीश डेहरिया की पान की दुकान के सामने गांव में रहने वाले 32 वर्षीय एमपीईबी कर्मचारी रिंकू उर्फ रामकृष्ण पिता छबि वर्मा नामक युवक को गोली मार दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया था जबकि दूसरे को रात भर जंगल में सर्चिंग के बाद अलसुबह गिरफ्तार किया गया। बताया जाता है कि मुख्य आरोपी आमाझिरी निवासी 25 वर्षीय ओमकार पिता इंदर सरेयाम फॉरेस्ट गार्ड है जो दैनिक वेतन भोगी के रूप में कार्य करता है, मंगलवार को वो यहां अपने साथी सिवनी के सिल्लौर निवासी 46 वर्षीय रामकुमार पिता बालाराम विश्वकर्मा के साथ शराब पी रहा था तभी पीड़ित रिंकू अपने दोस्त पवन और राहुल रघुवंशी के साथ यहां पहुंचा। रिंकू और आरोपी ओमकार का पुराना विवाद था, जिसे देखने के बाद ओमकार ने पुन: विवाद किया और अचानक अपने जेब में रखी एक बंदूक और एक देशी कट्टा निकालकर उसे पर फायर कर दिया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मजदूर ने सिखाया था बंदूक बनाना
आरोपी ओमकार और पीड़ित रिंकू का कोई बड़ा विवाद नहीं है, सालों पूर्व बाइक का ग्लास टूटने के बाद से इनका झगड़ा चल रहा था। मंगलवार को आमने-सामने हो गए तो ओमकार ने नशे में अपनी देशी बंदूकों से फायर कर दिया। बताया जाता है कि ओमकार के पास से पुलिस ने जो बंदूक बरामद की है वो उसे उत्तरप्रदेश से आए एक युवक ने बनाना सिखाया था। गन्ना फैक्ट्री में काम करने आए युवक ने उसे एक कट्टा और भरमार तरीके की बंदूक बनाकर दी थी उसी का उपयोग आरोपी ने वारदात में किया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीर में तीन जगह घाव, बाल-बाल बचा
चौरई अस्पताल में डाक्टर संदीप शर्मा ने रिंकू का उपचार किया था, इसके बाद उसे परासिया रोड स्थित क्लैरिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार शाम उसकी सर्जरी हुई। डॉक्टर मनन गोगिया के अनुसार रिंकू को तीन जगह पर गोली लगी है। तीनों जगह से गोली बाहर निकल गई, कुल छह घाव इस फायर में हुए थे, जिसके बाद सर्जरी कर दी गई है। फिलहाल रिंकू की हालत ठीक है। एक फायर तो दिल के नजदीक हुआ, लेकिन गनीमत रही कि गोली बाहर निकल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed