फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News: Auditor arrested for theft of gold worth 21 lakhs from gold loan branch in Chhindwara

Chhindwara News: छिंदवाड़ा में गोल्ड लोन ब्रांच से 21 लाख के सोने की चोरी का खुलासा, ऑडिटर गिरफ्तार

Thu, 26 Dec 2024 09:46 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Thu, 26 Dec 2024 09:46 AM IST
सार

छिंदवाड़ा के नागपुर रोड स्थित एचडीबी फाइनेंशियल सर्विस गोल्ड लोन ब्रांच में 21.63 लाख रुपये मूल्य के 309.43 ग्राम सोने की चोरी का मामला सुलझा लिया गया। जांच में पाया गया कि जबलपुर से आए गोल्ड इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने ऑडिट के दौरान पैकेट काटकर सोने के जेवर चुरा लिए और उन्हें होटल में छुपा दिया।

विज्ञापन
Chhindwara News: Auditor arrested for theft of gold worth 21 lakhs from gold loan branch in Chhindwara
मामले की जानकारी देते जांच अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा के नागपुर रोड स्थित एचडीबी फाइनेंशियल सर्विस गोल्ड लोन ब्रांच में 21 लाख 63 हजार रुपये कीमत के लगभग 309.43 ग्राम सोने की चोरी का कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया।यहां ऑडिट करने के दौरान ऑडिटर ने ही पॉलिथीन काटकर नेकलेस कंगन और आभूषण पर हाथ साफ कर दिया था और उसे ले जाकर एक निजी होटल में बोरी के नीचे छुपा दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

कोतवाली के थाना प्रभारी उमेश गोलानी ने बताया कि 24 दिसंबर को एच बी डी फाईनेसिंयल सर्विसेज गोल्ड लोन ब्रान्च नागपुर रोड छिन्दवाड़ा के ब्रान्च मैनेजर विशाल पिता रमेश भारद्वाज

विज्ञापन

में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि जबलपुर से आए गोल्ड इन्सपेक्टर अजीत सिंग के द्वारा गोल्ड लोन ऑडिट करते समय दो गोल्ड पैकेटों में कुल लगभग 309.43 ग्राम सोना कीमती 2163000 रुपये का कम होना बताया गया है, इसके बाद कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में धारा-305(1) बीएनएस कायम कर मामले की जांच शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज में सारे राज खोल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेवर चोरी


ऑडिटर ने ही छुपाए थे सोने के जेवर, सीसीटीवी में नजर आई हरकत
टीआई ने बताया कि जब ब्रांच के सीसीटीवी कैमरे को बारीकी से चेक किया गया तो ऑडिटर अजीत सिंग की एक्टीविटी संदेहास्पद पाई गई। दरअसल वह ऑडिट के कुछ छुपाते हुए नजर आया। इसके बाद उससे बारीकी से पूछताछ की गई तो उसने चोरी कबूल ली। बताया जा रहा है कि नरसिंहपुर रोड के गुरु कृपा होटल में वह ठहरा था जहां ऑडिटर ने सोने के आभूषण छुपाए थे जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

18 जिलों में जाकर गोल्ड लोन का ऑडिट करता था अजीत
पुलिस ने बताया कि अजीत सिंह पिता गनपत सिंग कौशिक उम्र 38 साल निवासी वार्ड न 03 ग्राम पोस्ट उपनी सीधी जिला सीधी का है। वह एच डी बी फाईनेसिंयल सर्विसेज गोल्ड लोन में गोल्ड इन्सपेक्टर है और 18 जिलो में जाकर गोल्ड लोन आडिट करता है। इस शातिर आडिटर ने पैकेट को नीचे से काटकर 05 नग सोने के कंगन, 01 सोने की चैन, 02 नग सोने के नेकलेश, 08 नग सोने के टाप्स, 03 नग सोने की चैन लाकेट सहित को निकालकर शेष आभूषण को पुनः पैकेट में रखकर टेप चिपका दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed