फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   corporation team which went to demolish building returned empty handed, labourer had died during construction

Chhindwara News: बिल्डिंग तोड़ने गई निगम की टीम बेरंग लौटी, निर्माण के समय मजदूर की हुई थी मौत

Sat, 23 Nov 2024 07:02 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Sat, 23 Nov 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
corporation team which went to demolish building returned empty handed, labourer had died during construction
jcb
कोलाढाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग को तोड़ने पहुंचे नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम शनिवार को बिना कार्रवाई किए वापस लौट आई। यह बिल्डिंग बलराम विश्वकर्मा की है, जहां निर्माण के दौरान एक मजदूर की गिरकर मौत हो गई थी। इस घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने बिल्डिंग मालिक बलराम विश्वकर्मा, ठेकेदार समेत पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


बिल्डिंग तोड़ने की थी पूरी तैयारी
नगर निगम ने इस बिल्डिंग को गिराने के लिए एक दिन पहले ही नोटिस जारी किया था। शनिवार को निगम की टीम जेसीबी, राजस्व अमले और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। प्रशासन पूरी तैयारी के साथ पहुंचा था, लेकिन किसी कारणवश टीम को बिना बिल्डिंग तोड़े ही लौटना पड़ा। बिल्डिंग मालिक बलराम विश्वकर्मा ने नगर निगम कमिश्नर को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी स्थिति स्पष्ट की थी। हालांकि, इस ज्ञापन का टीम की कार्रवाई पर क्या प्रभाव पड़ा, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने जवाब देने से बचा
घटना स्थल पर मौजूद अधिकारियों से मामले को लेकर पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। निगम और राजस्व अमले के इस रवैये से स्थानीय लोग हैरान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूर की मौत के बाद मामला हुआ था दर्ज
कुछ दिनों पहले इस निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने बिल्डिंग मालिक और ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया। निगम की ओर से यह कार्रवाई इसी क्रम में की जा रही थी। बिना कार्रवाई के टीम के लौटने से मामले ने नया मोड़ ले लिया है। प्रशासन की आगे की योजना को लेकर स्थिति अभी अस्पष्ट है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed