फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The police have registered a case of rape against the sanitation ambassador of the municipal corporation.

Chhindwara: नगर निगम के स्वच्छता एंबेसडर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

Tue, 18 Feb 2025 08:38 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Tue, 18 Feb 2025 08:38 PM IST
सार

आरोपी उत्सव बैरागी पहले यूटू फिटनेस जिम में ट्रेनर था। इस जिम में पहले भी युवतियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आई थीं, लेकिन बदनामी के डर से शिकायतें पुलिस तक नहीं पहुंच पाई थीं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
The police have registered a case of rape against the sanitation ambassador of the municipal corporation.
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा देहात पुलिस ने नगर निगम के स्वच्छता एंबेसडर और जिम ट्रेनर उत्सव बैरागी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। देहात थाना प्रभारी जी.एस. राजपूत के अनुसार, परासिया रोड स्थित यूटू फिटनेस जिम में ट्रेनर के रूप में कार्यरत उत्सव बैरागी की मुलाकात वहां आने वाली एक युवती से हुई। जान-पहचान बढ़ने के बाद उत्सव ने शादी का झांसा देकर चार साल तक युवती का शोषण किया।
विज्ञापन


जब पीड़िता ने विवाह की बात की, तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद, सोमवार देर शाम युवती ने देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने उत्सव बैरागी के खिलाफ 69 बीएनएस की धारा 351 (3) (2) (5) और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पहले भी विवादों में रहा है जिम
सूत्रों के अनुसार, आरोपी उत्सव बैरागी पहले यूटू फिटनेस जिम में ट्रेनर था। इस जिम में पहले भी युवतियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आई थीं, लेकिन बदनामी के डर से शिकायतें पुलिस तक नहीं पहुंच पाई थीं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed