{"_id":"6a1510990b5022e2270bad05","slug":"the-painful-end-of-instagram-love-man-from-gujarat-came-to-meet-girlfriend-body-found-in-hut-mother-of-two-confesses-to-murder-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-4323783-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: इंस्टाग्राम की मोहब्बत का कैसे हुआ दर्दनाक अंत? गुजरात से प्रेमिका से मिलने आया था युवक; यहां मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: इंस्टाग्राम की मोहब्बत का कैसे हुआ दर्दनाक अंत? गुजरात से प्रेमिका से मिलने आया था युवक; यहां मिला शव
Tue, 26 May 2026 09:03 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 09:03 AM IST
सार
छिंदवाड़ा के जामसांवली मंदिर के पास खेत की झोपड़ी में मिले युवक के शव मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि युवक की हत्या उसकी प्रेमिका ने की थी, जिससे उसकी सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी।
विज्ञापन
थाना सौसर।
विस्तार
छिंदवाड़ा के सौंसर क्षेत्र के प्रसिद्ध जामसांवली मंदिर से लगे खेत में बनी एक झोपड़ी में रविवार रात मिले युवक के शव मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। यह मामला प्रेम प्रसंग और सोशल मीडिया पर पनपी रिश्तों की एक ऐसी कहानी बनकर सामने आया है, जिसका अंत हत्या में हुआ। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि युवक की हत्या उसकी प्रेमिका ने ही की थी।
आरोपी महिला दो बच्चों की मां है और पति की मौत के बाद मजदूरी कर जीवन यापन कर रही थी। पुलिस के मुताबिक मृतक युवक गुजरात के बनासकांठा जिले के कोडरम गांव का रहने वाला 30 वर्षीय आकाश परमार था। वहीं आरोपी महिला मूल रूप से ग्राम चिरेवानी थाना लावाघोघरी क्षेत्र की निवासी है, जो वर्तमान में जामसांवली मंदिर परिसर से लगे खेत में बनी झोपड़ी में रह रही थी।
खेत की झोपड़ी में शव मिलने से फैली सनसनी
रविवार रात खेत में बनी झोपड़ी में युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर सौंसर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी, इसलिए पुलिस ने हत्या की आशंका के आधार पर जांच शुरू की। शव के पास से पुलिस को युवक का मोबाइल मिला। शुरुआत में पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मृतक की पहचान और उसके सौंसर आने की वजह पता करना था। पुलिस ने मोबाइल फोन की कॉल डिटेल, सोशल मीडिया अकाउंट और चैट हिस्ट्री खंगाली तो पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा निकला।
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर हुई पहचान, फिर बढ़ती गई नजदीकियां
पुलिस जांच में सामने आया कि करीब तीन महीने पहले आकाश और महिला की पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। सोशल मीडिया पर शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्रेम संबंध में बदल गई। दोनों रोज घंटों मोबाइल पर बातें करते थे। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति की मौत के बाद मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान थी। उसका पति करीब आठ माह पहले गुजर चुका था। वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ मजदूरी कर किसी तरह जीवन गुजार रही थी। इसी दौरान सोशल मीडिया पर उसकी पहचान आकाश से हुई। आकाश गुजरात में मजदूरी करता था और महिला से लगातार संपर्क में रहता था। दोनों के बीच इतनी नजदीकियां बढ़ गई थीं कि आकाश महिला को अपने साथ गुजरात ले जाना चाहता था।
अचानक सौंसर पहुंच गया प्रेमी
पुलिस के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से महिला ने आकाश से बातचीत कम कर दी थी। वह उससे दूरी बनाने लगी थी। इस बात से आकाश परेशान हो गया। बिना बताए वह रविवार को गुजरात से सौंसर पहुंच गया और सीधे जामसांवली स्थित महिला की झोपड़ी में पहुंचा। यहां दोनों के बीच पहले सामान्य बातचीत हुई, लेकिन बाद में आकाश महिला पर अपने साथ गुजरात चलने का दबाव बनाने लगा। महिला अपने बच्चों और परिस्थितियों के कारण उसके साथ जाने को तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। झोपड़ी के भीतर काफी देर तक बहस होती रही। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने गुस्से में अपनी ओढ़नी उठाई और आकाश का गला घोंट दिया।
कुछ ही मिनटों में चली गई जान
पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि गला दबाने के दौरान आकाश खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन झोपड़ी में अकेले होने के कारण उसे कोई मदद नहीं मिल सकी। कुछ ही मिनटों में उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद महिला घबरा गई। उसने शव को वहीं छोड़ दिया और किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। बाद में जब झोपड़ी में युवक का शव मिला तो पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मोबाइल की कॉल डिटेल बनी सबसे बड़ा सुराग
इस मामले में पुलिस को सबसे अहम सुराग मृतक के मोबाइल फोन से मिला। मोबाइल में महिला और युवक के बीच लगातार हुई चैट, वीडियो कॉल और कॉल रिकॉर्ड मौजूद थे। पुलिस ने जब महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो शुरुआत में उसने अनभिज्ञता जताई, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों के सामने आने के बाद वह टूट गई। महिला ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि आकाश उसका प्रेमी था और विवाद के दौरान उसने गुस्से में उसकी हत्या कर दी।
ये भी पढ़ें- Dhar Bhojshala: भोजशाला मामले में कमाल मौला सोसायटी ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, लगाई याचिका
पति की मौत के बाद अकेली रह रही थी महिला
ग्रामीणों के मुताबिक महिला पिछले कई महीनों से खेत में बनी झोपड़ी में रह रही थी। वह मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी। पति की मौत के बाद उसका जीवन संघर्षों से भरा था। गांव के लोगों को यह जानकारी नहीं थी कि महिला सोशल मीडिया के जरिए किसी युवक के संपर्क में है। घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। लोग सोशल मीडिया पर बनने वाले रिश्तों और उनके खतरनाक परिणामों को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं।
पुलिस कर रही हर पहलू से जांच
सौंसर पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के समय दोनों के बीच और क्या विवाद हुआ था तथा हत्या पूर्व नियोजित थी या अचानक गुस्से में की गई वारदात।