फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The meeting was held between the chairman and the commissioner.

Chhindwara News: नगर निगम की बैठक में हंगामा, अध्यक्ष और कमिश्नर के बीच तनातनी

Fri, 28 Mar 2025 10:07 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Fri, 28 Mar 2025 10:07 PM IST
सार

नगर निगम बैठक में भाजपा पार्षदों के वॉकआउट के बाद अधिकारियों के उठकर जाने पर अध्यक्ष धर्मेंद्र मागे भड़क गए। उन्होंने अधिकारियों को बिना अनुमति सदन न छोड़ने की चेतावनी दी। बैठक में कांग्रेस पार्षदों और कमिश्नर के बीच भी तीखी नोकझोंक हुई। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों में टकराव दिखा। 

विज्ञापन
The meeting was held between the chairman and the commissioner.
नगर निगम की बैठक में तनातनी

विस्तार

छिंदवाड़ा नगर निगम की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। निगम की सामान्य सभा की बैठक उस समय हंगामेदार हो गई, जब भाजपा पार्षदों ने अचानक सदन से वॉकआउट कर दिया। उनके सदन से बाहर निकलते ही निगम कमिश्नर, सचिव समेत अन्य अधिकारी भी कुर्सियां छोड़कर बाहर जाने लगे, जिससे अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनू मागे नाराज हो गए।
विज्ञापन


अध्यक्ष मागे ने सख्त लहजे में अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक वे बैठक की समाप्ति की घोषणा नहीं करेंगे, कोई भी अधिकारी सदन से बाहर नहीं जा सकता। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सदन की कार्यवाही को गंभीरता से लें और बिना अनुमति बैठक छोड़ने की कोशिश न करें। अध्यक्ष की नाराजगी के बाद सभी अधिकारी पुनः अपनी कुर्सियों पर लौट आए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- झूठी शिकायत के चलते मानसिक तनाव, सरकारी स्कूल के प्राचार्य की हार्ट अटैक से हो गई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा पार्षदों के वॉकआउट के बाद कांग्रेस पार्षदों ने बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के रवैये पर सवाल उठाए। कांग्रेस पार्षद टिंकू राय ने निगम कमिश्नर को सलाह दी कि वे नियमों के अनुसार कार्य करें और किसी के व्यक्तिगत सुझाव पर न चलें। इस पर कमिश्नर राय भी नाराज हो गए और स्पष्ट किया कि जब तक अध्यक्ष बैठक समाप्ति की घोषणा नहीं करेंगे, वे कोई निर्णय नहीं लेंगे।

ये भी पढ़ें- नगर निगम में गौशाला की दुर्दशा पर हंगामा, कांग्रेस और भाजपा पार्षदों में तीखी बहस

इस पूरी घटना ने नगर निगम की कार्यवाही के दौरान प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बढ़ते तनाव को उजागर कर दिया। जहां भाजपा पार्षदों के वॉकआउट ने सत्ता पक्ष की नाराजगी को दर्शाया, वहीं अधिकारियों की हरकतों पर अध्यक्ष और विपक्षी पार्षदों ने आपत्ति जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed