{"_id":"673b5102c623f28240026e7d","slug":"the-man-killed-the-woman-he-was-angry-with-a-love-affair-with-another-youth-of-the-village-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2329744-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: प्रेमी ने की थी महिला की हत्या, गांव के दूसरे युवक के साथ प्रेम-प्रसंग से था नाराज, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: प्रेमी ने की थी महिला की हत्या, गांव के दूसरे युवक के साथ प्रेम-प्रसंग से था नाराज, जानें मामला
Mon, 18 Nov 2024 08:47 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 08:47 PM IST
सार
प्रेमी ने महिला की हत्या की थी। गांव के दूसरे युवक के साथ प्रेम-प्रसंग से नाराज था। मित्र के साथ गला दबाकर मौत के घाट उतारा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले में बिनेकीढाना रोड ग्राम सकरूटोला में मृत अवस्था में मिली महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अमरवाड़ा टीआई से मिली जानकारी के मुताबिक, शिवानी पति भगवत वर्मा उम्र 19 साल निवासी ग्राम ढाबासुखारी कि किसी ने हत्या कर उसका शव सकरु टोला के पास फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला कायम करते हुए जांच की तो 24 घंटे के भीतर ही मामले का खुलासा हो गया।
विज्ञापन
दरअसल शिवानी का विवाह इसी साल अप्रैल माह में अपने माता पिता की मर्जी से ग्राम ढाबासुखारी में भगवत वर्मा से हुआ था। किंतु वह अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहने लगी थी। इस दौरान मृतिका का गांव के अन्य युवक से भी प्रेम संबंध बन गये थे, जिसे उसके प्रेमी ने उस युवक के साथ में देख लिया था। इसी कारण से मृतिका से नाराज होकर उसके प्रेमी ने अपने संबंधी आरोपी कृपाराम उर्फ कमलनाथ वर्मा पिता भागचंद वर्मा उम्र 36 साल निवासी ग्राम चिखलीवाला थाना अमरवाड़ा के साथ मिलकर योजना बनाकर मृतिका शिवानी वर्मा को अपने साथ मोटरसाइकिल में ले जाकर सुनसान जगह में ले जाकर उसका रात्रि में गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
मृतिका के शव को ग्राम बिनेकीढाना रोड ग्राम सकरूटोला में रोड के किनारे छोड़कर भाग गये। मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी के रिश्ते दार कृपाराम उर्फ कमलनाथ वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले के अन्य आरोपी मृतिका के प्रेमी की तलाश हेतु पुलिस टीम रवाना की गई है। पुलिस ने मामले में मृतका के प्रेमी का नाम का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
