{"_id":"6805c8285e6341f0fa0719d8","slug":"the-game-of-fake-notes-in-the-sauncer-excuse-of-online-payment-fake-notes-handed-to-shopkeepers-police-nabbed-mastermind-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2857578-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: सौंसर में नकली नोट गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के बदले थमा देता था नकली नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: सौंसर में नकली नोट गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के बदले थमा देता था नकली नोट
Mon, 21 Apr 2025 01:22 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:22 PM IST
सार
पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए संतलाल नामक आरोपी को हिरासत में लिया है। उसके पास से 10,000 रुपये के 500-500 रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं। आरोपी दुकानदारों का भरोसा जीतकर ऑनलाइन पेमेंट कराता था, फिर बदले में नकली नोट थमा देता था।
विज्ञापन
जांच करते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर में नकली नोट बनाने और उन्हें खपाने वाला गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पुलिस ने इस नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी मात्रा में नकली नोट जब्त किए हैं और एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संतलाल बताया। उसके पास से कुल 10 हजार रुपये के नकली नोट जब्त किए गए हैं। पुलिस अब इस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में जुट गई है और अंदेशा है कि यह कोई बड़ा नेटवर्क हो सकता है, जो आसपास के क्षेत्रों में भी सक्रिय है।
जानकारी के अनुसार आरोपी गिरोह के सदस्य बातों भरोसा जीतकर पहले दुकानदारों से ऑनलाइन पेमेंट करवाते थे और फिर उन्हें नकली नोट थमा देते थे। हाल ही में दो दुकानदारों की शिकायत पर पुलिस ने इस गिरोह का सुराग लगाते हुए संदलतल निवासी संतलाल नामक युवक को पकड़ा है। जांच में सामने आया कि संतलाल और उसके साथियों ने 500-500 रुपये के नकली नोट छापकर बाजार में खपाने की साजिश रची थी।
ये भी पढ़ें- सांसद प्रतिनिधि पर नाबालिगों को पीटने का आरोप, लड़की के गुप्तांग में मारी लात, भाई का फोड़ा सिर
विज्ञापन
पहला मामला: टीआई के मुताबिक, रामकोना निवासी दुकानदार ने शिकायत दी थी कि शनिवार शाम एक अज्ञात युवक उसकी दुकान पर आया। उसने कैश देकर ऑनलाइन पेमेंट करने को कहा।ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद 500-500 रुपये के 20 नकली नोट थमा गया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच की और आरोपी तक पहुंच बनाई।
दूसरा मामला: रामकोना क्षेत्र के ही एक अन्य दुकानदार के साथ भी ऐसा ही हुआ। दुकानदार ने बताया कि एक युवक ने क्यूआर कोड दिखाकर पेमेंट कराई और बदले में नकली नोट थमा दिए।