{"_id":"671b6b6fafb56b0734052b06","slug":"the-employees-have-not-been-paid-their-salaries-for-two-months-the-employees-submitted-a-memorandum-to-the-collectorate-the-commissioner-said-they-would-soon-be-paid-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2252030-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: निगम कर्मचारियों को दो महीने से नहीं मिला वेतन, कलेक्ट्रेट पहुंच सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: निगम कर्मचारियों को दो महीने से नहीं मिला वेतन, कलेक्ट्रेट पहुंच सौंपा ज्ञापन
Fri, 25 Oct 2024 08:46 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 08:46 PM IST
सार
निगम कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं मिला है। कलेक्ट्रेट पहुंच कर कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा। वहीं, कमिश्नर बोले कि जल्द वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा की नगर निगम के कर्मचारियों को पिछले दो महीने से सैलरी नहीं मिली है, जिसके चलते आज सभी नगर निगम के कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन देते हुए दीपावली से पहले पेमेंट करने की मांग की। बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी के चलते नगर निगम के कर्मचारियों को पेमेंट नहीं दी जा रही थी। ऐसे में उन्हें गुजारा करना मुश्किल हो रहा है, आज नगर निगम कर्मचारी सीधे कलेक्ट्रेट पहुंच गए और उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से अपनी समस्या बताई।
विज्ञापन
दरअसल, अटल नगरीय निकाय अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संघ के द्वारा बताया गया कि अक्तूबर 2024 माह का वेतन नहीं हो पाया है, जिससे की निकाय में कार्यरत समस्त कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई है। कुछ कर्मचारियों द्वारा बैंक से लोन लेने पर उनकी ईएमआई आदि भी लबित हो रही है। समय पर भुगतान नहीं होने से ब्याज का अतिरिक्त भार भी कर्मचारियों को समय पर वेतन न होने से झेलना पड़ता है। वेतन न होने से कर्मचारियों के बच्चों की स्कूल एवं कोचिंग फीस भी लंबित हो जा रही हैं।
विज्ञापन
संघ के कर्मचारियों का कहना था कि मुख्यमंत्री द्वारा दीपावली पूर्व माह नवम्बर 2024 के वेतन का अग्रिम भुगतान भी निकाय में कार्यरत कर्मचारियों को प्रदाय करने हेतु निर्देशित किया गया है। इस संबंध में नगर निगम की कमिश्नर से हमने बात की तो उनका कहना था कि जल्द से जल्द सभी निकाय के कर्मचारियों को वेतन दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
