फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News: Woman's purchase and sale racket busted in Singodi, five arrested

Chhindwara News: सिंगोड़ी में महिला की खरीद-फरोख्त का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार, उड़ीसा से लाकर बेचते थे

Sat, 07 Jun 2025 10:57 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Sat, 07 Jun 2025 10:57 PM IST
सार

पुलिस को महिला  संदिग्ध हालत में मिली। जांच में सामने आया कि उसे अधिक मजदूरी दिलाने के बहाने उड़ीसा से लाकर सिंगोड़ी के गुरैया गांव में बेचा गया। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Chhindwara News: Woman's purchase and sale racket busted in Singodi, five arrested
थाना अमरवाड़ा

विस्तार

सिंगोड़ी पुलिस ने मजदूरी के नाम पर की जा रही महिला की खरीद-फरोख्त का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने महिला को बेचने और खरीदने वाले सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। पीड़िता को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 143(2), 127(4), 351(3), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच जारी है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सिंगोड़ी चौकी प्रभारी पंकज राय ने बताया कि एक मई की रात महेन्द्रवाड़ा के पास एक महिला संदिग्ध हालत में मिली थी। महिला हिंदी नहीं समझ पा रही थी, जिसके चलते उसे वन स्टॉप सेंटर भेजा गया। पूछताछ में पता चला कि महिला उड़ीसा के जिला देवगढ़ की निवासी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- किसको बचाना चाहती है पुलिस? सोनम के पिता की थ्योरी ने खड़े किए गहरे सवाल, जानें सब कुछ
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि 26 मार्च 2025 को उड़ीसा के कुन्नू उर्फ कंदर्प नायक और नंदिनी नायक ने अधिक मजदूरी दिलाने का झांसा देकर महिला को नरसिंहपुर निवासी राकेश शर्मा के जरिए सिंगोड़ी लाया था। यहां ग्राम गुरैया के छिदामीलाल मालवीय और उसके बेटे नीरज मालवीय को एक लाख रुपये में महिला को बेच दिया गया।

इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
  • छिदामीलाल मालवीय (55) निवासी ग्राम गुरैया
  • नीरज मालवीय (28) पुत्र छिदामीलाल
  • राकेश शर्मा (36) निवासी ग्राम छबारा, करेली, नरसिंहपुर
  • कुन्नू उर्फ कंदर्प नायक (32) निवासी उड़ीसा
  • नंदिनी नायक (48) निवासी उड़ीसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed