फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Student hit by blade at schoolSingodi Higher Secondary School case: Police register case against youth

Chhindwara News: लड़की का चक्कर, युवक ने स्कूल में घुसकर छात्र पर किया हमला, गले में मारा ब्लेड; जानें मामला

Wed, 29 Jan 2025 10:34 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Wed, 29 Jan 2025 10:34 AM IST
सार

पुलिस ने आरोपी राहुल सोनी के खिलाफ धारा 109 भादवि और एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। देर रात पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी  को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Student hit by blade at schoolSingodi Higher Secondary School case: Police register case against youth
अस्पताल में घायल छात्र।

विस्तार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक लड़की से बात करने को लेकर मंगलवार को विवाद हो गया। सिंगोड़ी में रहने वाले एक युवक ने हायर सेकेंडरी स्कूल में घुसकर नवमीं कक्षा के छात्र पर ब्लेड से हमला कर दिया। आरोपी ने छात्र के गले पर ब्लेड मार दिया, जिससे हड़कंप मच गया और वह मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी एक लड़की को पसंद करता था और उसे संदेह था कि छात्र भी उससे बात करता है, जो उसे पंसद नहीं आया, इसी के चलते उसने छात्र पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
सिंगोड़ी चौकी प्रभारी पंकज राय ने बताया कि हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा नवमीं का 17 वर्षीय छात्र खड़ा था, तभी सिंगोड़ी निवासी 25 वर्षीय राहुल सोनी वहां पहुंचा और छात्र से बहस करने लगा। राहुल का आरोप था कि छात्र एक लड़की से बात करता है, जबकि छात्र ने इससे इनकार किया। हालांकि, इस बात पर दोनों में विवाद बढ़ गया, जिसके बाद आरोपी राहुल ने स्कूल में घुसकर छात्र के गले पर ब्लेड मार दिया। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी छात्र मौके से फरार हो गया, वहीं घायल छात्र को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। इ 
विज्ञापन


देर रात आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी राहुल सोनी के खिलाफ धारा 109 भादवि और एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। देर रात पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी  को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed