{"_id":"68882a60ca69f181690f9e7d","slug":"stray-dogs-terrorised-in-amarwada-more-than-a-dozen-children-attacked-residents-angry-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-3222892-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: अमरवाड़ा में आवारा कुत्तों ने एक दर्जन से ज्यादा बच्चों पर किया हमला, नगरवासियों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: अमरवाड़ा में आवारा कुत्तों ने एक दर्जन से ज्यादा बच्चों पर किया हमला, नगरवासियों में आक्रोश
Tue, 29 Jul 2025 08:27 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 08:27 AM IST
सार
छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में आवारा कुत्तों ने दो दिनों में एक दर्जन से अधिक बच्चों पर हमला कर उन्हें घायल किया गया। कुछ की हालत गंभीर है। नगरवासियों ने प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
कुत्तों ने दो दिनों में एक दर्जन से अधिक बच्चों पर किया हमला।
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में आवारा कुत्तों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बीते दो दिनों में अलग-अलग मोहल्लों में कुत्तों ने एक दर्जन से अधिक मासूम बच्चों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। कुछ बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें अमरवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घायलों में शौर्य जैन, हिमांशी कोचे, निहारिका, अक्सपाल, 12 वर्षीय मो. हुजैफ, कृष्णा इंगोले, नमन साहू, रविशंकर डेहरिया, प्रमोद यादव सहित करीब एक दर्जन बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा 60 वर्षीय आनंदलाल डेहरिया पर भी कुत्तों ने हमला किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: जानलेवा ठंड और उखड़ी सांसें, पर नहीं मानी हार, यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर अंजना ने फहराया तिरंगा
विज्ञापन
बीएमओ डॉ. कुरुष ठाकुर ने बताया कि सोमवार को लगभग 10 बच्चों को कुत्तों ने काटा, जबकि रविवार को भी एक बच्चा इसी तरह घायल होकर अस्पताल पहुंचा था। सभी को प्राथमिक उपचार के साथ एंटी रेबीज इंजेक्शन दिए गए हैं। घटना की सूचना नगरपालिका अमरवाड़ा के सीएमओ को भी दे दी गई है।
ये भी पढ़ें: रौद्र रूप में बह रहा केदारेश्वर महादेव झरना, 289 साल पुराने मंदिर में स्वयंभू शिवलिंग; तस्वीरें
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि आवारा कुत्तों के आतंक को लेकर कई बार नगरपालिका और प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों का गुस्सा इस बात को लेकर है कि बच्चों की जान पर बन आई है, फिर भी जिम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। नगरवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही आवारा कुत्तों पर नियंत्रण नहीं पाया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।


