फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News: Sarpanch's husband threatened to kill the person who exposed the MNREGA scam

Chhindwara News: सरपंच पति पर युवक को धमकाने का आरोप, मनरेगा फर्जीवाड़े से जुड़ा मामला, थाने पहुंची शिकायत

Tue, 25 Mar 2025 01:10 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Tue, 25 Mar 2025 01:10 PM IST
सार

छिंदवाड़ा जिले के तामिया जनपद पंचायत की धूसावानी ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना में कथित भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। राजढाना निवासी युवक रंगलाल ने मस्टर रोल की जांच कर पाया कि सरपंच अपने बेटे की फर्जी हाजिरी भरवा रहे थे, जबकि वह किसी भी कार्य में सक्रिय नहीं था।

विज्ञापन
Chhindwara News: Sarpanch's husband threatened to kill the person who exposed the MNREGA scam
थाने में शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित रंगलाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तामिया जनपद पंचायत की धूसावानी ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना में कथित भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। आरोप है कि इस मामले को उजागर करने वाले राजढाना निवासी एक युवक को ग्राम पंचायत के सरपंच पति ने जान से मारने की धमकी दी है। धमकी से डरे सहमे युवक ने सोमवार को तामिया थाने पहुंचकर सरपंच पति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित युवक रंगलाल, जो राजढाना गांव का निवासी है, उसने बताया कि उसने धूसावानी ग्राम पंचायत में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों के मस्टर रोल ऑनलाइन माध्यम से निकाले थे। इन मस्टर रोल का अध्ययन करने पर रंगलाल को एक चौंकाने वाली जानकारी मिली।

विज्ञापन
मस्टर रोल में धूसावानी ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा अपने बेटे की नियमित रूप से हाजिरी भरी जा रही थी, जबकि हकीकत यह थी कि सरपंच का बेटा पंचायत में किसी भी प्रकार के मनरेगा कार्य में सक्रिय रूप से भाग नहीं लेता है। रंगलाल ने इस कथित फर्जीवाड़े का प्रमाण जुटाते हुए संबंधित मस्टर रोल का स्क्रीनशॉट लिया और उसे अपने परिचितों के एक व्हाट्सएप ग्रुप में साझा कर दिया। संभवतः इसी व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से यह जानकारी धूसावानी ग्राम पंचायत के सरपंच पति तक पहुंच गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में रंगलाल ने आरोप लगाया है कि जैसे ही सरपंच पति को इस बात का पता चला कि उसने उनके बेटे की फर्जी हाजिरी का पर्दाफाश किया है, तो वह आग बबूला हो उठे। उन्होंने तत्काल रंगलाल को फोन लगाया और कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। रंगलाल के अनुसार, सरपंच पति ने उसे स्पष्ट रूप से कहा कि वह चुपचाप सोमवार या मंगलवार को पंचायत में आकर उनसे मिले, अन्यथा उसे जान से मार दिया जाएगा।


ये भी पढ़ें- नौरोजाबाद में घरेलू हिंसा, बेरहमी से पिटाई के बाद पत्नी को किया आग के हवाले, 50 प्रतिशत झुलसी

सरपंच पति की इस धमकी से रंगलाल बुरी तरह से डर गया। उसे अपनी जान का खतरा महसूस होने लगा। सोमवार को रंगलाल तामिया थाने पहुंचा और सरपंच पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस को सरपंच पति के साथ हुई अपनी फोन पर बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सबूत के तौर पर सौंपी है। इस रिकॉर्डिंग में कथित तौर पर सरपंच पति की धमकी भरी आवाज स्पष्ट रूप से सुनी जा सकती है।

थाना प्रभारी तामिया विजय सिंह ठाकुर ने बताया कि उन्हें इस मामले में शिकायत प्राप्त हुई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed