फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police are searching for the murder of his girlfriend.The case of Saliwara of Amarwada,

Chhindwara News: अपने प्रेमी के साथ मेला घूमने गई प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या, प्रेमी भी लापता

Mon, 18 Nov 2024 10:24 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Mon, 18 Nov 2024 10:24 AM IST
सार

Chhindwara Crime: अमरवाड़ा के सालीवाड़ा में रविवार को 19 वर्षीय युवती का शव मिला। युवती शनिवार को प्रेमी के साथ मेले में गई थी। प्रारंभिक जांच में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। घटना के बाद प्रेमी लापता है, पुलिस जांच जारी है। 

विज्ञापन
Police are searching for the murder of his girlfriend.The case of Saliwara of Amarwada,
जांच करती पुलिस

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा के ग्राम सालीवाड़ा में रविवार सुबह 19 वर्षीय युवती शिवानी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शिवानी की गला घोंटकर हत्या की गई। युवती शनिवार को सिवनी के बंडोल निवासी अपने प्रेमी ललित वर्मा के साथ सालीवाड़ा मेले में आई थी। घटना के बाद से ललित लापता है, और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


प्रेमी के साथ रहती थी शिवानी
टीआई राजेंद्र धुर्वे ने बताया कि शिवानी शादी के कुछ समय बाद पति को छोड़कर प्रेमी ललित के साथ सिवनी के ग्राम बांकी में रह रही थी। शनिवार को दोनों मेले में शामिल हुए और शाम को चिखलीबाला के लिए निकले। इसके बाद रविवार सुबह सालीवाड़ा के समीप शिवानी का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन


हत्या का मामला दर्ज, प्रेमी पर शक
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिवानी के गले पर निशान मिले हैं, जिससे हत्या की पुष्टि हुई है। ललित के गायब होने से पुलिस उसे मुख्य संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमी की तलाश जारी
पुलिस ने ललित के सिवनी स्थित घर पर दबिश दी, लेकिन वह वहां नहीं मिला। पुलिस का मानना है कि ललित से पूछताछ के बाद ही घटना का खुलासा हो सकेगा। मामले को सुलझाने के लिए पुलिस विभिन्न टीमें बनाकर जांच में जुटी है। घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है, और लोग जल्द से जल्द मामले के खुलासे की उम्मीद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed