{"_id":"6701393c9759719cbc041055","slug":"old-mans-body-found-in-forest-the-body-was-found-in-the-forest-the-police-are-investigating-the-matter-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2181911-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: जंगल में मिला बुजुर्ग का शव, बोरपानी में मवेशी चराने गया था; पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: जंगल में मिला बुजुर्ग का शव, बोरपानी में मवेशी चराने गया था; पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच
Sat, 05 Oct 2024 06:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 06:58 PM IST
सार
MP: छिंदवाड़ा में बोरपानी में मवेशी चराने गए एक बुजुर्ग का शव बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक रोज की तरह आज भी मृतक सुमतीलाल पिता दुगलू उम्र 65 वर्ष निवासी बोरपानी जंगल में मवेशी चराने के लिए गया था, जो काफी देर तक घर नहीं आया।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आंचलकुण्ड के बोरपानी गांव में एक बुजुर्ग की लाश जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। पूरा मामला शनिवार दोपहर का है, पुलिस के मुताबिक रोज की तरह आज भी सुमतीलाल पिता दुगलू उम्र 65 वर्ष निवासी बोरपानी जंगल में मवेशी चराने के लिए गया था, जो काफी देर तक घर नहीं आया। इसके बाद उसकी तलाश की गई तो उसका शव जंगल में पड़ा हुआ था। तत्काल सूचना मिलने के बाद बटका खापा पुलिस मौके पर पहुंची और उसके शव को पीएम के लिए भेजा गया है। मौत किन कारणों से हुई है इसको लेकर अभी कुछ भी कहा नहीं जा रहा है।
शरीर पर नहीं किसी तरह के जख्म के निशान
बुजुर्ग के शव पर किसी तरह के कोई निशान नहीं है। उसकी मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद होगा। गौर करने वाली बात यह है कि आखिरकार बुजुर्ग की मौत कैसे हुई इसको लेकर अभी कोई भी स्थिति स्पष्ट नहीं है जिस पर ध्यान देने की जरूरत है। घटना के बाद परिजनों का बुरा हाल हो गया है, बताया जा रहा है कि बुजुर्ग रोज मवेशी को चराने इस जंगल में जाता था, जहां उसकी लाश मिली है।