फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Nine-year-old girl hanged from swing while playing, referred to Chhindwara in critical condition

Chhindwara News: खेलते समय झूले से नौ साल की बालिका को लगी फांसी, गंभीर हालत में छिंदवाड़ा रेफर

Thu, 03 Apr 2025 11:12 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Thu, 03 Apr 2025 11:12 AM IST
सार

खेलते समय झूले से फांसी लगने पर बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत के चलते उसे प्राथमिकी उपचार के बाद छिंदवाड़ा रेफर कर दिया गया। जहां, उसका इलाज चल रहा है।  

विज्ञापन
Nine-year-old girl hanged from swing while playing, referred to Chhindwara in critical condition
अस्पताल ले जाते परिजन

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के परासिया के रावनवाड़ा शिवपुरी थाना क्षेत्र के दीघावानी में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया। जहां, खेलते समय नौ साल की एक बालिका को झूले में फांसी लग गई। बेहोश अवस्था में उसे तत्काल परासिया के अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में छिंदवाड़ा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सीसीटीवी में चांटे मारती दिखी पत्नी, पति बोला- मुझे बचाओ... लात-घूसों से पीटती है, सुसाइड की देती है धमकी
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दीघावानी मुख्य मार्ग निवासी अजय धुर्वे की नौ वर्षीय पुत्री एना धुर्वे रात करीब नौ बजे घर के बाहर झूले पर खेल रही थी। बताया जा रहा है कि यह झूला साड़ी से बना हुआ था, जिसमें खेलते समय संभवतः एना का गला फंस गया। घटना के बाद परिजन उसे तुरंत परासिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आज भी बदला रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम, आधे प्रदेश में आंधी-बारिश के साथ ओले का अनुमान

अस्पताल में बालिका बेहोश थी और उसे झटके आ रहे थे। चिकित्सकों ने तत्काल उसका प्राथमिक उपचार किया और गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे 108 एंबुलेंस की मदद से छिंदवाड़ा के लिए रेफर कर दिया। एना धुर्वे के पिता अजय धुर्वे राजमिस्त्री का काम करते हैं। इस घटना से पूरे परिवार में मातम का माहौल है। छात्रा का अस्पताल में इलाज चल रहा है, उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

ये वीडियो भी देखें...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed