{"_id":"666b2773d5cab92fcf00c4d9","slug":"mp-by-election-bjp-made-kamlesh-shah-its-candidate-from-amarwada-assembly-seat-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP By Election: भाजपा ने अमरवाड़ा विधानसभा सीट से कमलेश शाह को बनाया उम्मीदवार, हाल ही में छोड़ी थी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP By Election: भाजपा ने अमरवाड़ा विधानसभा सीट से कमलेश शाह को बनाया उम्मीदवार, हाल ही में छोड़ी थी कांग्रेस
Thu, 13 Jun 2024 10:42 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 13 Jun 2024 10:42 PM IST
सार
गुरुवार देर रात भाजपा ने सूची जारी अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। इसमें अमरवाड़ा सीट से कमलेश शाह को मैदान में उतारा है। कमलेश शाह पहले कांग्रेस से विधायक थे, उनके इस्तीफे के बाद ही इस सीट पर उप चुनाव हो रहे हैं।
विज्ञापन
अमरवाड़ा विधानसभा उप चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी बने कमलेश शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सरगर्मी तेजी से बढ़ रही है। भाजपा ने इस सीट पर अपना प्रत्याशी तय कर दिया है। कमलेश शाह को प्रत्याशी बनाया है।
बता दें कि मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। 10 जुलाई को मतदान होना है, वहीं 13 जुलाई को मतगणना होगी। गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक कमलेश शाह के इस्तीफे के बाद अमरवाड़ा सीट खाली हुई। लोकसभा चुनाव के बीच कमलेश शाह भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके साथ ही उन्होंने अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। विधानसभा अध्यक्ष ने 29 मार्च को उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया था। जिसके बाद से यह सीट खाली हो गई थी।
कल से नामांकन
अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर चुनाव की अधिसूचना 14 जून को जारी की जाएगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 21 जून और नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख 26 जून है। 10 जुलाई को मतदान होना है, वहीं 13 जुलाई को मतगणना होगी। इधर गुरुवार देर रात भाजपा ने सूची जारी अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। इसमें अमरवाड़ा सीट से कमलेश शाह को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
ये रहा सीट का इतिहास
छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा सीट भाजपा ने 1972 से अब तक सिर्फ दो बार 1990 और 2008 में जीती थी। आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर गोंडवाड़ा गणतंत्र पार्टी ने 2003 में एक बार जीत दर्ज की थी। 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से चुनाव लड़े कमलेश शाह ने भाजपा की मोनिका शाह बट्टी 25 हजार से ज्यादा मतों से चुनाव हराया। बता दें हाल में लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा सीट पर भाजपा के बंटी साहू ने कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ को एक लाख से ज्यादा मतों से चुनाव हराया है।
कांग्रेस से नाम का इंतजार
कांग्रेस की ओर से अभी कौन प्रत्याशी होगा, ये तय नहीं हुआ है। हालांकि कांग्रेस ने अमरवाड़ा विधानसभा सीट के लिए दो प्रभारी नियुक्त किए हैं। पूर्व मंत्री सुखदेव पांस और पूर्व विधायक सुनील जायसवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन दोनों नेताओं को चुनाव प्रभारी बनाया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णु दत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने अमरवाड़ा उपचुनाव के पार्टी प्रत्याशी कमलेश शाह को आगामी चुनाव में विजय के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, छिंदवाड़ा के नवनिर्वाचित सांसद विवेक बंटी साहू, छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, मोनिका शाह बट्टी सहित छिंदवाड़ा जिले के प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।