फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara Development plan drawn in MIC meeting Birsa Munda statue to be installed behind Mansarovar

Chhindwara: MIC बैठक में विकास का खींचा खांका, मानसरोवर के पीछे लगेगी बिरसा मुंडा की प्रतिमा, सड़कों की मरम्मत

Tue, 26 Nov 2024 09:53 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Tue, 26 Nov 2024 09:53 PM IST
सार

MIC की बैठक में शहर विकास का खांका खींचा गया। मानसरोवर के पीछे बिरसा मुंडा की प्रतिमा लगेगी। वहीं, कुंडीपुरा में फायर स्टेशन बनेगा। साथ ही सड़कों की मरम्मत भी होगी।

विज्ञापन
Chhindwara Development plan drawn in MIC meeting Birsa Munda statue to be installed behind Mansarovar
बैठक

विस्तार

नगर पालिका निगम छिंदवाड़ा की मेयर इन काउंसलिंग की बैठक बुधवार निगम कार्यालय में हुई, जिसमें नगर महापौर विक्रम अहके की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शहर विकास के विभिन्न प्रस्ताव को पारित किया गया। इसमें मुख्य रूप से कुंडीपुरा थाने में फायर स्टेशन बनाने और मानसरोवर कांप्लेक्स के पीछे बिरसा मुंडा की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

विज्ञापन


MIC की इस बैठक में मुख्य रूप से स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत लीगेसी वेस्ट का रेमेडीयेशन किए जाने हेतु मेयन इन काउंसलिंग के समक्ष निविदा दर एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग भोपाल को आकस्मिक व्यय जैसे जलप्रदाय, स्वास्थ्य, फायर, फिल्टर प्लांट मैटेनेंस, विद्युत के आकस्मिक कार्य, अग्निशमन आदि के देयकों के भुगतान हेतु अनुदान प्रदाय करने हेतु प्रस्ताव प्रेषित किे जाने की स्वीकृति के प्रस्ताव रखे गए।
विज्ञापन


एमआईसीसी की बैठक में नगर पालिका निगम छिंदवाड़ा के मुख्य मार्गों का कायाकल्प अभियान अंतर्गत डामरीकृत सड़कों का नवीनीकरण (बीटी रिन्यूअल) कार्य लागत 7.68 करोड़ रुपये के कार्यों में सिवनी मार्ग में अतिरिक्त कार्य किये जाने एवं अन्य दो मार्गों को परियोजना से हटाये जाने की स्वीकृति दी गई। जबकि अमृत 2.0 के अंतर्गत नगर पालिका निगम छिंदवाडा में सीवर योजना के दर अनुमोदन की स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंडीपुरा में बनेगा फायर स्टेशन
कुंडीपुरा क्षेत्र में विशेष रूप से फायर स्टेशन बनाए जाने को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया, जिससे अब इस क्षेत्र में आग बुझाने में काफी आसानी होगी। दरअसल, वर्तमान में निगम के तीन फायर वाहन उपलब्ध रहते हैं। किंतु कुंडीपुरा थाना के आसपास कोई अग्निशमन दुघर्टना होने पर अग्निशमन वाहन जाने में अत्याधिक समय लग जाता है। कुंडीपुरा थाना में फायर स्टेशन बनाकर एक अग्निशमन वाहन रखने के संबंध में प्रस्ताव प्रस्तुत हुआ है।


निगम कर्मियों को एक मुश्त दी जाएगी बकाया राशि
एमआईसी की बैठक में नगर निगम के सेवानिवृत्त या मृत कर्मचारियों की बकाया राशि का भुगतान एकमुश्त भुगतान करने का निर्णय लिया गया, जिसमें सेवानिवृत्त या मृत कर्मचारियों के बकाया भुगतान के लिए एक अलग बैंक खाता खोला जाएगा और प्रतिदिन होने वाली आय में से 50,000 रुपये उस खाते में जमा किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed