{"_id":"670e24e077e2be7fad07c9cf","slug":"married-couple-ate-poison-in-critical-condition-referred-to-chhindwara-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2216547-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: शादीशुदा प्रेमी युगल ने खाया जहर, गंभीर हालत में रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: शादीशुदा प्रेमी युगल ने खाया जहर, गंभीर हालत में रेफर
Tue, 15 Oct 2024 03:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 03:35 PM IST
सार
छिंदवाड़ा जिले में शादीशुदा प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। हालत गंभीर होने पर उन्हें छिंदवाड़ा रेफर किया गया।
विज्ञापन
अस्पतला में भर्ती युवती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के पीपला चौकी की डोडिया बोरगांव में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब यहां दो प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। तत्काल उन्हें पांढुर्ना अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत में उन्हें छिंदवाड़ा अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
पूरा मामला पांढुर्णा जिले की सौसर तहसील के डोडिया बोरगांव का है। यहां दोनों प्रेमी युगल बेहोशी की हालत में खेत में मिले। इस घटना से पूरे गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। पीपला नारायनवार चौकी प्रभारी नन्हे मरावी ने मंगलवार सुबह बताया कि यह घटना सोमवार शाम की है। युवक का नाम नीतेश परतेती उम्र 28 साल और युवती का नाम आंचल भलावी 19 साल है। दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों की शादी अलग-अलग जगह एक साल पहले हुई थी।
विज्ञापन
लेकिन रक्षाबंधन पर्व पर युवती अपनी नानी के गांव डोडिया आई तो दोनों का प्रेम-प्रसंग फिर से बढ़ने लगा। चौकी प्रभारी ने बताया कि इन दोनों की प्रेम-प्रसंग की कहानी पूरे गांव में उजागर होने से दो बार गांव में पंचायत बैठी थी। इसके बावजूद दोनों को एक-दूसरे को छोड़ने को तैयार नहीं है। इस बात को लेकर दोनों परिवार में विवाद की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
