फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kotwali police register case against youth, youth killed by moneylenders

Chhindwara News: तीन सूदखोरों से परेशान युवक ने की आत्महत्या, तीन पर केस दर्ज, 30% का ब्याज ले रहे थे

Thu, 24 Oct 2024 03:39 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Thu, 24 Oct 2024 03:39 PM IST
सार

कोतवाली थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि आत्महत्या के मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जो भी सामने आएगा उसके आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे। 

विज्ञापन
Kotwali police register case against youth, youth killed by moneylenders
कोतवाली थाना

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले में सूदखोरों से परेशान होकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है। घटना के 15 दिन बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया और अब आरोपियों की तलाश कर रही है। रामबाग निवासी धीरज श्रीवास ने कुछ दिनों पहले जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। युवक ने अपने सुसाइड नोट में सूदखोरों से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी थी।
विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया- धीरज श्रीवास ने सुसाइड नोट में कबीर राज, तरुण मैद, और अनमोल मैद के नाम लिखे थे। उसने बताया कि ये तीनों उससे 30% ब्याज की मांग कर उसे परेशान कर रहे थे, जिसके चलते वह अपनी सैलून पर भी नहीं बैठ पा रहा था। तीनों उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। इससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तीनों सूदखोरों के खिलाफ धारा 108, 3(5) बीएनएस और म.प्र. ऋणियों का संरक्षण अधिनियम 1937 की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इनमें से एक आरोपी पर पहले भी सूदखोरी के चलते युवक को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था, जिसकी जांच पुलिस कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed