फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News KamalNath will come to Chhindwara on Thursday will flag off Kisan Nyay Yatra on Friday

MP News: गुरुवार को छिंदवाड़ा आएंगे कमलनाथ, शुक्रवार को किसान न्याय यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी

Wed, 18 Sep 2024 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 18 Sep 2024 10:39 PM IST
सार

पूर्व सीएम कमलनाथ कल यानी गुरुवार को छिंदवाड़ा आएंगे। यहां वे शुक्रवार को किसान न्याय यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।

विज्ञापन
MP News KamalNath will come to Chhindwara on Thursday will flag off Kisan Nyay Yatra on Friday
कमलनाथ और नकुलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ के साथ 19 सितंबर को छिंदवाड़ा आएंगे। लंबे समय बाद कमलनाथ और नकुलनाथ छिंदवाड़ा आ रहे हैं। वहीं, 20 सितंबर को किसान न्याय यात्रा में हिस्सा लेकर इसे हरी झंडी दिखाएंगे। कमलनाथ 19 सितंबर को 9:45 बजे हवाई जहाज से ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि बैठक में कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी और कांग्रेस के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। सुबह 10:30 बजे सौसर विधानसभा, 11:30 बजे पांढुर्णा विधानसभा और दोपहर 12:30 बजे अमरवाड़ा विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। इसके बाद शाम 5:30 बजे छिंदवाड़ा नगर निगम के नेताओं के साथ कमलनाथ बैठक लेकर दिशा-निर्देश देंगे।
विज्ञापन


20 सितंबर को न्याय यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी
कमलनाथ 20 सितंबर को न्याय यात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान यात्रा रवाना करेंगे। कमलनाथ शाम 4:30 बजे जिला पंचायत के कांग्रेस के सदस्यों की बैठक में सम्मिलित होने के उपरांत शाम पांच बजे नगर निगम छिंदवाड़ा के पार्षद दल की बैठक में सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खराब मौसम के कारण पिछला दौरा हुआ था रद्द
कमलनाथ का पिछला दौरा खराब मौसम के चलते रद्द हो गया था। उनका हवाई जहाज छिंदवाड़ा तो पहुंचा, लेकिन मौसम खराब होने के कारण लैंड नहीं कर पाया। इसके बाद दोबारा कमलनाथ का प्रोग्राम 19 सितंबर को बनाया गया। कमलनाथ यहां संगठन को मजबूत करने विभिन्न पदाधिकारी की बैठक लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed