{"_id":"6703ffe7a27b76f233036089","slug":"innocent-girl-killed-as-pickup-enters-chunri-yatra-the-incident-took-place-in-harrai-in-chhindwara-district-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2191423-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: चुनरी यात्रा में घुसी पिकअप, मासूम बच्ची की मौत, ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: चुनरी यात्रा में घुसी पिकअप, मासूम बच्ची की मौत, ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा
Mon, 07 Oct 2024 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 11:03 PM IST
सार
छिंदवाड़ा में बेलगाम पिकअप चुनरी यात्रा में जा घुसी। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। लोगों ने घटना को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन
मौके पर जमा लोग
विस्तार
चुनरी यात्रा में जा रही एक मासूम की पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब हर्रई नगर से कोकणपाट मंदिर तक माता रानी की चुनरी यात्रा जा रही थी। तभी यात्रा में शामिल 9 वर्षीय बालिका हादसे का शिकार हो गई।
जानकारी के मुताबिक हर्रई नगर में रहने वाली रुही पिता सतीश कहार खेड़ापति माता मंदिर हर्रई से कोकनपाठ झंडे वाली माता मंदिर की चुनरी यात्रा में शामिल होने गई थी। इस दौरान चार बजे के आसपास अचानक रुही यात्रा से बाहर होकर सड़क पार कर रही थी तभी बेलगाम रफ्तार से भाग रही पिकअप क्रमांक एमपी 28 जी 4738 ने उसे पहियों तले रौंद दिया। हादसे के बाद खून से लथपथ रुही को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर के अभाव में सही उपचार नहीं मिलने की वजह से रुही ने दम तोड़ दिया। मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया और उन्होंने यहां जमकर प्रदर्शन किया, इसके बाद पुलिस ने मामले को शांत कराया और शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद लाश परिजनों को सौंप दी। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है, जबकि पिकअप चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।