{"_id":"671cf6aa34f6b62dd409adb0","slug":"indecency-of-corporation-employee-who-collected-tax-the-police-have-registered-an-fir-against-the-police-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2256764-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: टैक्स वसूलने गए निगम कर्मचारी से अभद्रता, कमिश्नर के साथ देहात थाना पहुंचे कर्मचारी, FIR दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: टैक्स वसूलने गए निगम कर्मचारी से अभद्रता, कमिश्नर के साथ देहात थाना पहुंचे कर्मचारी, FIR दर्ज
Sat, 26 Oct 2024 08:04 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 08:04 PM IST
सार
छिंदवाड़ा में टैक्स वसूलने गए निगम कर्मचारी से अभद्रता का मामला सामने आया है। कर्मचारी ने कमिश्नर के साथ देहात थाना पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
निगम कर्मचारियों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले में नगर निगम की टीम के साथ टैक्स वसूली के दौरान अभद्रता का मामला सामने आया है, जिसमें एक बकायदार न सिर्फ निगम कर्मचारियों के साथ अभद्रता किया। बल्कि अधिकारी के साथ झूमा-झटकी भी की। इसके बाद नगर निगम के कर्मचारी और अधिकारियों ने एकजुट के साथ मामले की शिकायत देहात थाना पुलिस से की है। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
निगम आयुक्त से मिली जानकारी के मुताबिक, निगम का राजस्व अमला शहर में संपत्ति कर, जलकर एवं दुकान किराया प्रीमियम की वसूली का अभियान चला रहा है। निगमायुक्त के निर्देश पर अवकाश दिवस शनिवार में भी वसूली अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के दौरान वार्ड क्रमांक-45 में भवन स्वामी राजेंद्र तिमोथी निवासी परासिया रोड, तहसील एवं जिला छिंदवाड़ा से निगम अमले ने डिमांड नोटिस तामिल करने संपर्क किया गया। परन्तु तिमोथी ने डिमांड नोटिस लेने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
इसके उपरांत दल द्वारा डिमांड नोटिस को चस्पा करने की कार्रवाई की गई। इस पर भवन स्वामी ने दल के साथ गाली-गलौच करते हुए जातिसूचक शब्द का प्रयोग किया गया। इसके उपरांत निगम के दल के साथ झूमा-झटकी भी की गई। दल का नेतृत्व नगर निगम के वित्त उपायुक्त कमलेश निरगुडकर के द्वारा किया जा रहा था। घटना के बाद शिकायत के लिए राजस्व दल देहात थाना पहुंचा। घटना की जानकारी लगते ही निगम आयुक्त चंद्रप्रकाश राय तत्काल देहात थाने में पहुंचे एवं निगमायुक्त द्वारा पुलिस अधिकारियों को घटना की एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा गया।पुलिस ने निगम कर्मचारियों की शिकायत पर आरोपी राजेंद्र तिमोथी के खिलाफ धारा-296, 132, 3 (5) के तहत मामला कायम किया गया है। उक्त एफआईआर अंकलेश धुर्वे निगम कर्मचारी की शिकायत पर की गई।
विज्ञापन
