{"_id":"677bec3bf5630a80fb004f6c","slug":"fraud-18-grams-of-gold-jewellery-taken-away-from-devrani-jethani-in-the-name-of-polishing-jewellery-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2493596-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: गहने चमकाने के नाम पर बदमाशों ने देवरानी-जेठानी को ठगा, मंगलसूत्र और झुमके लेकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: गहने चमकाने के नाम पर बदमाशों ने देवरानी-जेठानी को ठगा, मंगलसूत्र और झुमके लेकर हुए फरार
Tue, 07 Jan 2025 09:47 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 09:47 AM IST
सार
पांढुर्णा में जेवर चमकाने के नाम पर दो बदमाशों ने देवरानी-जिठानी को चूना लगा दिया। दोनों बदमाश उनके गहने लेकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शिकायत दर्ज कराती पीड़ित महिलाएं।
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा के हनुमंती वार्ड में दो बदमाशों ने दिनदहाड़े देवरानी-जेठानी के साथ धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया। जेवर चमकाने के नाम पर बदमाश दोनों के 18 ग्राम सोने के जेवर लेकर फरार हो गए। पीड़ित महिलाओं ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पीड़ित देवरानी नंदा पति अरुण इरसकर और जेठानी पुष्पा पति किशोर इरसकर ने बताया कि दोपहर में दो बदमाश उनके घर पहुंचे। उन्होंने पहले पीतल के कुछ बर्तन को पाउडर से चमकाया। इसके बाद सोने के बर्तन चमकाने की बात कही। नंदाबाई ने बताया कि एक बदमाश ने मेरे गले से 15 ग्राम का मंगलसूत्र और कान के झुमके उतारे। वहीं, पुष्पा ने बताया कि उसने खुद ही 3 ग्राम के झुमके निकालकर चमकाने के लिए दिए थे।
विज्ञापन
किशोर इरसकर ने बताया कि 20 दिन पहले भी ऐसी ही घटना हुई थी। जहां, बदमाश चमकाने के नाम पर सोने के आभूषण लेकर भाग गए थे। पांढुर्णा थाना प्रभारी अजय मरकाम ने बताया कि महिलाओं की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आम जनता ऐसे शातिर लोगों से सतर्क रहे, अनजान लोगों पर इस तरह भरोसा नहीं करे।
विज्ञापन
