{"_id":"67de96f9773ff4cbc10a1239","slug":"dr-jc-sharmas-mysterious-suicide-in-chaurai-8-page-suicide-note-to-open-raj-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2751153-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: चौरई के प्रतिष्ठित डॉक्टर ने की आत्महत्या, स्टेटस पर पोस्ट किया सुसाइड नोट और महिला की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: चौरई के प्रतिष्ठित डॉक्टर ने की आत्महत्या, स्टेटस पर पोस्ट किया सुसाइड नोट और महिला की तस्वीर
Sat, 22 Mar 2025 05:45 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 05:45 PM IST
सार
आत्महत्या से पहले डॉक्टर ने 8 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा और उसे अपनी स्टोरी पर पोस्ट किया, जिसमें एक महिला की तस्वीर भी साझा की। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर जांच शुरू कर दी है
विज्ञापन
डॉक्टर जगदीश चंद्र शर्मा की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चौरई शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर जगदीश चंद्र शर्मा (जे.सी. शर्मा) की आत्महत्या ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। बीती रात उन्होंने जहरीला पदार्थ पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आत्महत्या से पहले 8 पन्नों का एक सुसाइड नोट लिखा और उसे अपनी व्हाट्सएप स्टोरी पर पोस्ट किया। साथ ही एक महिला की तस्वीर भी साझा की। घटना की जानकारी होते ही पहले तो डॉक्टर शर्मा को गंभीर हालत में चौरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां उनकी स्थिति बिगड़ती देख उन्हें छिंदवाड़ा के क्लेरिस हॉस्पिटल रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पत्नी बिना बताए मायके गई तो पति भड़का, 100 किमी बाइक चलाकर ससुराल पहुंचा, दहेज में मिली गाड़ी फूंकी
विज्ञापन
सुसाइड नोट में क्या है?
डॉक्टर शर्मा के इस कदम के पीछे की असली वजह सुसाइड नोट में छिपी हो सकती है। हालांकि पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है और जांच जारी है। सूत्रों के मुताबिक इस नोट में निजी जीवन से जुड़े कुछ अहम खुलासे किए गए हैं, जिससे मामले में नया मोड़ आ सकता है। इस घटना से शहर में लोग अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। डॉक्टर शर्मा की आत्महत्या ने सभी को हैरान कर दिया है। कुछ लोग इसे निजी विवाद का नतीजा मान रहे हैं, तो कुछ इसे किसी बड़े तनाव का परिणाम बता रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की तह तक जाने के लिए जांच कर रही है। उनके मोबाइल और अन्य डिजिटल डेटा की भी जांच की जा रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके।
विज्ञापन
