{"_id":"67de518a0082911d5e056f57","slug":"coming-to-her-mothers-house-without-informing-her-husband-proved-very-costly-for-the-woman-her-husband-set-on-fire-the-four-wheeler-given-to-her-as-dowry-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2750923-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: पत्नी बिना बताए मायके गई तो पति भड़का, 100 किमी बाइक चलाकर ससुराल पहुंचा, दहेज में मिली गाड़ी फूंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: पत्नी बिना बताए मायके गई तो पति भड़का, 100 किमी बाइक चलाकर ससुराल पहुंचा, दहेज में मिली गाड़ी फूंकी
Sat, 22 Mar 2025 03:13 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 03:13 PM IST
सार
शहडोल में पत्नी के बिना बताए मायके जाने की बात पर पति नाराज हो गया। पहले तो वह उसके तुरंत वापस आने की बात पर अड़ा रहा, लेकिन पत्नी नहीं मानी। इसके बाद वह बाइक से 100 दूर अपनी ससुराल पहुंचा और दहेज में मिली गाड़ी में आग लगा दी।
विज्ञापन
आग में जली गाड़ी।
विस्तार
शहडोल जिले में एक महिला को अपने पति को बिना बताए मायके आना महंगा पड़ गया। इससे गुस्साया पति बाइक से 100 किलोमीटर की दूरी तय कर अपने ससुराल पहुंचा और दहेज में मिली चार पहिया गाड़ी में आग लगा दी। यह घटना अमलाई के खमरौध गांव में बीती रात की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पुष्पांजली सिंह का विवाह 2021 में सीधी जिले के दादर गांव निवासी दिनेश सिंह से हुआ था। विवाह के बाद पति-पत्नी दादर गांव में ही रहते थे। दहेज में उसे बोलेरो वाहन मिला था। शुक्रवार को पुष्पांजली सिंह की मां की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसकी जानकारी मां ने अपनी बेटी को फोन पर दी। इसके बाद पुष्पांजली बच्चों के साथ गांव के ड्राइवर को लेकर गाड़ी से अपने मायके खमरौध चली गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े,मजदूरी की, 94 साल की आयु में सीखा हारमोनियम, वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद मोहन की कहानी
विज्ञापन
पुष्पांजली सिंह ने बताया कि मां की तबीयत ज्यादा खराब है, इसकी जानकारी मुझे मिली तो मैंने पति से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन, काम में व्यस्त होने के करण उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था। ऐसे में वह घर के अन्य लोगों को बताकर बच्चों के साथ ड्राइवर को लेकर मायके आ गई। इस बात को लेकर पति नाराज हो गए। मायके पहुंचने पर र पति से कॉल पर बात हुई तो वह तत्काल वापस आने की बात कहने लगे। उसने पति को समझाने की कोशिश की, कह कि मां की तबीयत ठीक होते ही वापस आ जाऊंगी, लेकिन पति नहीं माना।
ये भी पढ़ें: सौरभ शर्मा और उसकी मां पर फर्जी तरीके से अनुकंपा नियुक्ति मामले में एफआईआर, विधानसभा में खूब उछला मामला
पत्नी के तुरंत वापस नहीं आने पर और गुस्साया दिनेश सिंह बाइक से 100 किलोमीटर की दूरी तय कर रात में ही अपने ससुराल खमरौध पहुंचा। वहां पहुंचते ही वह पत्नी को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा, लेकिन पत्नी ने मां की तबीयत ठीक होने के बाद ही वापस जाने की बात कही। इसके बाद उसने अपने साथ लाई पेट्रोल से भरी बोतल घर के बाहर खड़ी दहेज में मिली गाड़ी पर डाल दी और आग लगा दी। पत्नी और परिवार के अन्य लोग उसे रोकते रहे, लेकिन वह नहीं माना, जिससे बोलेरो गाड़ी पूरी तरह जल गई।
ये भी पढ़ें: प्रदेश में आज बारिश नहीं होगी, रीवा और सीधी समेत कई जिलों में आंधी के आसार, जानें कैसा रहेगा मौसम
पति-पत्नी का आपसी विवाद
थाना प्रभारी अमलाई जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि पति-पत्नी का आपसी विवाद था। पत्नी मायके में थी, पति बाइक से ससुराल पहुंचा और गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।
ये वीडियो भी देखिए...
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
