फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara Cows were being smuggled in Tavera Bajrang Dal workers chased the cows

Chhindwara: टवेरा से हो रही थी गोवंश तस्करी, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं कई किलोमीटर पीछाकर गोतस्करों से छुड़ाया

Wed, 04 Dec 2024 08:07 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Wed, 04 Dec 2024 08:07 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में टवेरा वाहन से गोवंश की तस्करी हो रही थी। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कई किलोमीटर पीछाकर गोतस्करों से गोवंश को छुड़ाया।

विज्ञापन
Chhindwara Cows were being smuggled in Tavera Bajrang Dal workers chased the cows
टवेरा में भरा गोवंश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार सुबह टवेरा से गोतस्करी कर रहे गोतस्करों से कत्ल खाने जा रहे नौ गोवंश छुड़ाया है। इसमें से दो की मौत हो गई। फिल्मी स्टाइल में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तस्करी कर रहे तस्करों के टवेरा वाहन का लगभग चार किलोमीटर तक पीछा किया। काफी कश्मकश के बाद गांगीवाड़ा के पास गाड़ी का टायर पंचर करने के बाद तस्करों की गाड़ी पकड़ में आई और एक तस्कर भी पकड़ा गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी ने बताया कि टवेरा गाड़ी में ठूस-ठूस कर नौ गोवंश भरे मिले, जिसमें सात जीवित गाय और दो मृत पाई गई। एक गोतस्कर भी पकड़ा गया, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। राष्टीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राजपूत और उनके सहयोगी कार्यकर्ता ने एक संदिग्ध वाहन का बाइपास में पीछा किया। इस टवेरा में ठूस- ठूस कर गोवंश भरे हुए थे। बजरंगियों ने संदिग्ध वाहन का गांगीवाड़ा से पीछा करना शुरू किया। इस दौरान बजरंगियों ने कील की बाण लगाकर गोतस्करों की गाड़ी को पंचर किया। लेकिन तस्कर टायर ट्यूब के खाली डिस्क में ही गाड़ी को भगाते रहे। लावा घोगरी के पास यह पास गाड़ी रोकी गई और हल्की झड़प के बाद एक गोतस्कर यहां पकड़ा गया।
विज्ञापन


लावाघोघरी खेलचंद पटले ने बताया कि सूचना पर रात साढ़े तीन-चार बजे नौ मवेशियों से टवेरा वाहन पकड़ा, जिसमें आरोपी अमरावती निवासी 22 वर्षीय तारीन खान को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। जब्त नौ मवेशियों में से दो मृत मवेशियों को दफनाया जाएगा। वहीं, सात मवेशियों को गोशाला भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed