फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara Dispute between student groups in IPS college students started fighting during welcome party

Chhindwara: IPS कॉलेज में छात्रों के गुटों में हुआ विवाद, वेलकम पार्टी के दौरान लड़ बैठे छात्र, पुलिस ने खदेड़ा

Wed, 11 Sep 2024 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 11 Sep 2024 10:11 PM IST
सार

आईपीएस कॉलेज में छात्रों के गुटों में विवाद हो गया। वेलकम पार्टी के दौरान आपस में छात्र लड़ बैठे। पुलिस पहुंची और छात्रों को खदेड़ दिया।

विज्ञापन
Chhindwara Dispute between student groups in IPS college students started fighting during welcome party
छिंदवाड़ा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा के आईपीएस कॉलेज के छात्रों की वेलकम पार्टी के दौरान छात्रों में जमकर विवाद हो गया, जिसकी सूचना मिलती ही तत्काल कोतवाली टीआई ने मौके पर पहुंचकर विवाद कर रहे छात्रों को खदेड़ा और कॉलेज संचालक को समझाइश दी। पुलिस को मौके पर देख कई उपद्रवी मौके से भाग गए।

विज्ञापन


जानकारी में कोतवाली थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि होटल देव इंटरनेशनल में फर्स्ट ईयर एवं सेकंड ईयर के छात्रों ने वेलकम पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी जैसे ही समाप्त हुई वैसे सभी छात्र होटल से बहार निकल रहे थे। इसी दौरान आपस में दो छात्रों के बीच धक्का देने को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते आईपीएस कॉलेज के छात्रों की भीड़ सड़क पर दिखने लगी। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। जहां पुलिस को देख विवाद करने वाले छात्र मौका देखकर फरार हो गए।
विज्ञापन


हो सकती थी गैंगवार
यदि मौके पर पुलिस नहीं पहुंचती तो यह विवाद बड़ा रूप धारण कर सकता था। फिलहाल, कॉलेज संचालक को समझाइश दी गई है। वहीं, इस आयोजन के बाद कॉलेज प्रथम प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिरकार छात्रों को प्रबंधन के द्वारा कोई समझाइश क्यों नहीं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed