फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Collector changes time of schoolsInstructions not to set up schools before 9:00 am in view of cold wave

Chhindwara News: शीतलहर का असर देख कलेक्टर ने बदला स्कूलों का समय, सुबह 9:00 बजे से पहले नहीं लगेंगी कक्षाएं

Mon, 16 Dec 2024 09:03 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Mon, 16 Dec 2024 09:03 PM IST
विज्ञापन
Collector changes time of schoolsInstructions not to set up schools before 9:00 am in view of cold wave
छिंदवाड़ा कलेक्टर

छिंदवाड़ा कलेक्टर ने शीतलहर को देखते हुए सोमवार को विशेष आदेश जारी कर स्कूल की टाइमिंग बदलने की निर्देश जारी किया है। सभी स्कूल संचालकों को निर्देशित किया है कि वह 9:00 के पहले स्कूल ना लगाएं, कलेक्टर ने यह आदेश छिंदवाड़ा की समस्त सरकारी, गैर सरकारी, सीबीएसई, आईसीएसई,अनुदान प्राप्त माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं समस्त बोर्ड से संबद्ध कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यालयों के प्राचार्यों के लिए जारी किया है। हालांकि इस आदेश में साफ तौर पर उल्लेखित है पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालन पूर्व टाइम टेबल के अनुसार ही होगा।

विज्ञापन


तापमान में देखी जा रही गिरावट
गौर किया जाए तो छिंदवाड़ा में लगातार तापमान में गिरावट देखी जा रही है। खासकर सुबह के समय तापमान 4 डिग्री के नीचे तक दर्ज किया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर संत कुमार शर्मा की मानें तो बर्फीली हवाओं के कारण छिंदवाड़ा में लगातार तापमान में गिरावट देखी जा रही है।
विज्ञापन


लगातार गिर रहा तापमान
छिंदवाड़ा में ठंड का सितम जारी है। उत्तरी बर्फीली हवाओं के कारण लगातार तापमान में गिरावट देखी जा रही है। सोमवार सुबह ग्रामीण क्षेत्रों में तापमान अब तक के सबसे निम्नतम स्तर 3.7 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि शहरी क्षेत्र में 6.9 डिग्री तापमान रहा। इसके कारण लोगों को काफी सर्द हवाओं और कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक संत कुमार शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में तापमान सीजन का सबसे न्यूनतम स्तर 3.7 पर पहुंचा, वहीं शहरी क्षेत्रों में 6.9 डिग्री पर रहा। ऐसे में लगातार तापमान में आ रही गिरावट के कारण लोगों को आने वाले दिनों में भी भारी ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छिंदवाड़ा कलेक्टर

छिंदवाड़ा कलेक्टर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed