फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News Student fainted after teacher slapped him in CM Rice School was also made to do sit-ups

Chhindwara News: सीएम राइस स्कूल में शिक्षक के थप्पड़ मारने से छात्र बेहोश, उठक बैठक भी लगवाई थी

Tue, 19 Nov 2024 10:13 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Tue, 19 Nov 2024 10:13 PM IST
सार

पांढुर्णा में सीएम राइज स्कूल (उत्कृष्ट विद्यालय) के स्पोर्ट्स टीचर ने 12वीं के छात्र से उठक बैठक लगवाई। चक्कर आने पर थप्पड़ मारे और वह बेहोश हो गया तो साथी छात्रों के जरिए घर भिजवा दिया। 

विज्ञापन
Chhindwara News Student fainted after teacher slapped him in CM Rice School was also made to do sit-ups
स्कूल टीचर और परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा के पांढुर्णा में सीएम राइज स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर ने 12वीं के छात्र से उठक बैठक लगवाई। चक्कर आने पर थप्पड़ भी मारे और वह बेहोश हो गया। फिर साथी छात्रों के जरिए घर भिजवा दिया। बेहोश बेटे को परिजन मोपेड से लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन


बता दें कि घटना मंगलवार सुबह की है। छात्र 15 मिनट देरी से स्कूल आया था, जिसके बाद टीचर ने उसे सजा दी। छात्र के परिजनों ने टीचर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पीड़ित छात्र बोला- चक्कर आने लगे तो थप्पड़ मारे
पीड़ित छात्र ने बताया कि वह मंगलवार सुबह 10.35 बजे स्कूल पहुंचा था। स्पोर्ट्स टीचर खेल सिंह मरकाम ने बुला लिया। उन्होंने पहले कमर पर हाथ रखकर घुमाया। इसके बाद उठक बैठक कराई। इस दौरान मुझे चक्कर आने लगे तो कनपटी पर थप्पड़ मार दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां बोली- दरवाजा खोला तो बेहोश था बेटा
छात्र की मां ने बताया कि वह घर में थी। बाहर से आवाज आई, तब दरवाजा खोला तो बेटे के दोस्त उसे पकड़ कर खड़े थे। बेटा बेहोश था, हम उसे तत्काल सिविल अस्पताल लेकर गए। वहीं, स्पोर्ट्स टीचर खेल सिंह मरकाम ने बताया कि छात्र रोजाना लेट आता है। मंगलवार को भी वह लेट पहुंचा। उसे कमर पर दोनों हाथ पकड़कर उठक बैठक कराई, लेकिन वह एक ही हाथ कमर पर रखे था। इसलिए उसके सिर के पीछे धीरे से मारा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed