फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara police action: Online IPL bookmaker arrested, master ID, accounts worth lakhs seized

Chhindwara News: छिंदवाड़ा पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टेबाज को किया गिरफ्तार, मास्टर ID और लाखों का हिसाब मिला

Wed, 26 Mar 2025 03:46 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Wed, 26 Mar 2025 03:46 PM IST
सार

छिंदवाड़ा पुलिस ने आईपीएल सट्टेबाजी का भंडाफोड़ कर यश गुप्ता को गिरफ्तार किया, जो मास्टर आईडी के जरिए सट्टा संचालित कर रहा था। छापेमारी में मोबाइल, नकदी और ऑनलाइन लेन-देन के सबूत मिले। मुख्य आरोपी सौरभ प्रेमचंदानी फरार है। पुलिस ने सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही। 

विज्ञापन
Chhindwara police action: Online IPL bookmaker arrested, master ID, accounts worth lakhs seized
पुलिस की कार्रवाई

विस्तार

छिंदवाड़ा पुलिस ने आईपीएल सट्टेबाजी का भंडाफोड़ करते हुए एक सट्टेबाज को गिरफ्तार किया है। 25 मार्च 2025 की रात को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि छापाखाना निवासी यश गुप्ता (26 वर्ष) अपने मोबाइल से आईपीएल क्रिकेट सट्टे की मास्टर आईडी के जरिए लोगों को सट्टा खिला रहा है और अवैध रूप से धन अर्जित कर रहा है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक बृजेश रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की।
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से आईफोन 13 प्रो (ब्लू रंग), 5000 रुपये नकद और लाखों रुपये का ऑनलाइन हिसाब-किताब बरामद किया। जब्त मोबाइल की जांच में MR.BEAN प्लेटफॉर्म पर ydyash25 नामक यूजर आईडी में क्रिकेट सट्टे की गतिविधियां मिलीं। इसके अलावा, Crickbuzz ऐप पर लाइव सट्टे के भाव और PhonePe के माध्यम से लेन-देन के रिकॉर्ड भी पाए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे यह मास्टर आईडी सौरभ प्रेमचंदानी (निवासी सिवनी) द्वारा 3% कमीशन पर दी गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल एयरपोर्ट पर पहली बार लैंड हुआ बोइंग 777-300 ईआर विमान, अब लंबी दूरी की फ्लाइट उतर सकेंगी
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, मुख्य सट्टेबाज फरार
पुलिस ने आरोपी यश गुप्ता के खिलाफ मध्य प्रदेश पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धारा 4(क) और धारा 49 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, मुख्य आरोपी सौरभ प्रेमचंदानी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें- फिर किन्नरों की गुंडागर्दी आई सामने, ढाबा संचालक पर किया हमला...पहले भी हो चुका है विवाद

पुलिस की सतर्कता से सट्टेबाजी का भंडाफोड़
कोतवाली पुलिस की मुस्तैदी से आईपीएल सट्टेबाजी नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने कहा कि जिले में अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed