फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Chhindwara News: An accident took place in the exhibition, young man died after falling from the dragon swing

Chhindwara News: जेल बगीचे में लगी प्रदर्शनी में हुआ हादसा, ड्रैगन झूले से गिरकर युवक की मौत

Tue, 18 Jun 2024 10:16 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 18 Jun 2024 10:16 AM IST
सार

छिंदवाड़ा के जेल बगीचे में चल रही सद्भावना फेयर प्रदर्शनी में कल रात ड्रैगन झूले में बैठा एक युवक गिरने से गंभीर घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। प्रदर्शनी प्रबंधन का कहना है कि युवक नशे में था। 

विज्ञापन
Chhindwara News: An accident took place in the exhibition, young man died after falling from the dragon swing
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कल रात जेल बगीचे में लगी प्रदर्शनी के झूले से गिरकर एक युवक की मौत हो गई, जिससे मेले में हड़कंप मच गया। कोतवाली टीआई उमेश गोहलानी से मिली जानकारी के मुताबिक रोहित पिता फूलभानशा कुमरे अपने कुछ दोस्तों के साथ जेल बगीचे में लगी सद्भावना फेयर प्रदर्शनी में गया था। इस दौरान वह ड्रैगन झूले में बैठ गया। झूला झूलते समय रोहित अचानक ऊपर से नीचे जा गिरा, जिससे उसके दोस्त उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर से घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन यहां पर उसकी हालत बिगड़ने पर उसे नागपुर रैफर किया गया, लेकिन रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने पंचनामा बनाकर मामले को जांच में लिया है। 

विज्ञापन


सुरक्षा को लेकर खड़े हो रहे सवाल

जिस तरह से प्रदर्शनी में युवक की मौत हुई उसने प्रदर्शनी में ही लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रदर्शनी प्रबंधन का कहना है कि युवक शराब के नशे में था। प्रबंधन के इस बयान के बाद बड़ा सवाल यह है कि जब वह शराब के नशे में था, तो उसे प्रदर्शनी में प्रवेश कैसे दे दिया गया। फिलहाल प्रदर्शनी में नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, जिस पर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed