फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Attempt to convert retired railway employeeThe police has registered a case against the woman.

Chhindwara News: महिला ने रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी पर बनाया धर्म बदलने का दबाव, भगवान को लेकर कही अभद्र बातें

Thu, 19 Sep 2024 11:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 19 Sep 2024 11:56 AM IST
सार

छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में एक महिला ने रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी समेत अन्य लोगों पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया। जिसे लेकर अब उसके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Attempt to convert retired railway employeeThe police has registered a case against the woman.
थाना

विस्तार

छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी ने पड़ोसी महिला पर ईसाई बनने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने जांच के आधार पर धर्मांतरण की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, किशोर सिंह पिता हुलकर सिंह उम्र 80 वर्ष पंचशील कॉलोनी जुन्नारदेव में रहते हैं। उन्होंने पिछले दिनों जुन्नारदेव पुलिस से शिकायत की थी कि वे पहले रेलवे विभाग में शासकीय नौकरी करते थे। उनके घर में उनकी पत्नी मंगला और बेटा रविंद्र बहू अनिता रहते हैं। पिछले दिनों उनके बेटे और बहू परासिया इलाज कराने निकले थे, तब उनकी पत्नी मंगला रिश्तेदारी में एक पार्टी में अंबाड़ा चली गई थी। घर में वह अकेले थे।
विज्ञापन


इस दौरान नीतू बुनकर पंचशील कॉलोनी, उनके घर के पहले वाले कमरे में सोफे पर आकर बैठ गई। उस समय उनके घर के आसपास रहने वाले जीत सिंह राजपूत, उनकी माता शशि राजपूत, बबी शर्मा और संध्या सोनी भी वहां मौजूद थे। नीतू बुनकर ने उन्हें बोलना शुरू किया कि 'प्रार्थना करो', तब उन्होंने कहा कि हम लोग हिंदू धर्म को मानते हैं, हम अपने भगवान की पूजा करते हैं और उनकी ही प्रार्थना करते हैं। इसके जवाब में नीतू बुनकर ने भगवान को लेकर अशोभनीय टिप्पणी। जिसे सुनकर सभी को बुरा लगा, क्योंकि वह उनके हिंदू धर्म का अपमान कर रही थी, जिससे उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने उसे हिंदू धर्म का अपमान करने से मना किया तो उसने कहा कि तुम ईसाई धर्म को अपना लो, जिससे तुम्हारी सभी प्रार्थनाएं पूरी होने लगेंगी। जब वह जबरदस्ती अपने ईसाई धर्म का लाभ बताकर हिंदू धर्म से ईसाई धर्म में परिवर्तन करने का दबाव डालने लगी, तब सभी ने उसे यह सब बोलने से मना किया और वह वहां से उठकर चली गई।


पुलिस ने दर्ज किया मामला
सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोप के खिलाफ धाराएं 299 बीएनएस और 3, 5 मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर लिया और विवेचना शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed