{"_id":"69932b56a523e8303305257e","slug":"a-mountain-of-grief-broke-on-couple-in-morghat-wife-hanged-husband-drank-poison-in-shock-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-3958997-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: पत्नी ने फांसी लगाई तो सदमे में पति ने भी गटक लिया जहर; घटना के पीछे थी ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: पत्नी ने फांसी लगाई तो सदमे में पति ने भी गटक लिया जहर; घटना के पीछे थी ये वजह
Mon, 16 Feb 2026 11:04 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:04 PM IST
सार
पांढुर्णा के मोरघाट गांव में 45 वर्षीय लीला धुर्वे ने खेत स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी को फंदे पर देखकर पति फूलाराम धुर्वे ने भी जहर पी लिया, जिसे गंभीर हालत में छिंदवाड़ा रेफर किया गया। महिला बीमारी से परेशान बताई जा रही थी। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
पांढुर्णा के मोरघाट गांव में 45 वर्षीय लीला धुर्वे ने खेत स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी को फंदे पर देखकर पति फूलाराम धुर्वे ने भी जहर पी लिया, जिसे गंभीर हालत में छिंदवाड़ा रेफर किया गया। महिला बीमारी से परेशान बताई जा रही थी। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पति
विस्तार
पांढुर्णा के नांदनवाड़ी चौकी अंतर्गत ग्राम मोरघाट में रविवार देर रात एक मार्मिक घटना सामने आई। खेत में बने मकान के कमरे में 45 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी को फंदे पर लटका देख पति ने भी कथित रूप से जहरीली दवा का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे सिविल अस्पताल पांढुर्णा से प्राथमिक उपचार के बाद छिंदवाड़ा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी आशीष भीमटे ने बताया कि मृतका की पहचान लीला धुर्वे (45) पति फूलाराम धुर्वे, निवासी मोरघाट के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार घटना 15 फरवरी की रात 9 बजे से 16 फरवरी की सुबह 6 बजे के बीच की है। महिला ने खेत स्थित मकान के कमरे में ओढ़नी से फंदा लगाकर आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- दतिया में विदेशी महिला से सामूहिक दुष्कर्म केस में आरोपियों की अपील खारिज, बरकरार रखी उम्रकैद
विज्ञापन
सदमे में उठाया कदम
बताया जा रहा है कि घटना के समय पति फूलाराम भी घर पर मौजूद था। पत्नी को इस अवस्था में देखकर वह घबरा गया और उसने भी जहरीला पदार्थ पी लिया। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के माध्यम से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। डॉ. आदित्य कड़वे ने बताया कि उसकी हालत नाजुक थी, इसलिए बेहतर उपचार के लिए छिंदवाड़ा रेफर किया गया है।
बीमारी से थी परेशान
ग्रामीणों के अनुसार लीला धुर्वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। बीमारी से मानसिक रूप से परेशान होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और मर्ग कायम कर लिया गया है। घटना की सूचना यशवनी पति अंकुश धुर्वे (18) ने पुलिस को दी।
