फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: Elderly woman dies under suspicious circumstances in Karwar, found in a stack of corn

Chhindwara News: करवार में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, मक्के के ढेर में मिला शव, बेटे से हुआ था विवाद

Tue, 28 Jan 2025 10:54 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Tue, 28 Jan 2025 10:54 PM IST
सार

छिंदवाड़ा जिले के करवार गांव में 66 वर्षीय लुढ़काबाई धोटे का शव मक्के के ढेर में जली अवस्था में मिला। परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए सौतेले पुत्र दिनेश धोटे पर आरोप लगाया है। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना से एक दिन पहले मृतका और दिनेश के बीच विवाद हुआ था।

विज्ञापन
Chhindwara: Elderly woman dies under suspicious circumstances in Karwar, found in a stack of corn
करवार में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के करवार गांव में 66 वर्षीय लुढ़काबाई धोटे का शव मक्के के ढेर में जली अवस्था में मिला। परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए सौतेले पुत्र दिनेश धोटे पर आरोप लगाया है। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना से एक दिन पहले मृतका और दिनेश के बीच विवाद हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिनेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की सटीक जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

विज्ञापन


पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि मृतका लुढ़काबाई और उनके सौतेले बेटे दिनेश धोटे के बीच 25 जनवरी के दिन किसी बात पर विवाद हुआ था, जिसके बाद अगले ही दिन महिला का शव मक्के के ढेर में जली अवस्था में मिला है।
विज्ञापन


बता दें कि मृतका अपने खेत में रहती थी। उसका एक सगा बेटा धनराज, तीन सौतेले बेटे भारत, दिनेश और जीवन हैं। इस परिवार में आए दिन विवाद की स्थिति बनती रहती थी, जिसके बाद संदिग्ध परिस्थियों में महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतका के परिजन और ग्रामीणों ने मंगलवार की शाम को पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश से मुलाकात कर जांच की मांग रखी, जिसके बाद एसपी ने थाना प्रभारी को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। थाना प्रभारी अजय मरकाम ने बताया कि संदेह के आधार पर सौतेले बेटे दिनेश धोटे को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है। उधर दूसरे तरफ मृतका का पोस्टमॉर्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर ही महिला की मौत का खुलासा होगा, जिसके बाद पुलिस की जांच आगे बढ़ पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed