Chhindwara News: नारियल खाने से दो साल के मासूम की मौत, जानेंं आखिर ऐसा क्या हुआ कि बच्चे को बचाया ही न जा सका
छिंदवाड़ा में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दो साल के बच्चे की नारियल खाने से मौत हो गई। नारियल का टुकड़ा उसके गले में फंस गया था।
विस्तार
देहात थाना पुलिस के मुताबिक हिमांशु पिता कमलेश काकोड़िया (2) परतला में रहता है। आज उसने खेलते-खेलते नारियल का टुकड़ा खा लिया और गले में फंसा लिया। उसकी मां ने निकालने का प्रयास किया, पर बच्चा बेहोश हो गया। परिजन पहले दो निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज नहीं हो सका। बाद में उसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में देर शाम उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। डॉक्टर द्वारा विसरा प्रीजर्व किया गया है।
बुझ गया घर का चिराग
दरअसल हिमांशु ककोडिया की मौत के बाद उसके परिजन रो-रोकर बेहाल हो रहे हैं। वह इकलौता लड़का था, उसकी एक बहन भी है। खेल-खेल में उसने नारियल खा लिया, उसके बाद यह घटना घटी थी। ऐसे में परिवार अपनी जरा सी लापरवाही को लेकर सदमे में है।

अस्पताल
