{"_id":"65a79d766e124d2e2106fbfc","slug":"chhindwara-weather-temperature-is-falling-northern-winds-increase-trouble-cloud-movement-will-be-faster-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather: छिंदवाड़ा में तापमान में हो रही गिरावट, उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई मुसीबत; बादलों की आवाजाही होगी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather: छिंदवाड़ा में तापमान में हो रही गिरावट, उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई मुसीबत; बादलों की आवाजाही होगी तेज
Wed, 17 Jan 2024 02:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 17 Jan 2024 02:57 PM IST
सार
Chhindwara Weather: छिंदवाड़ा जिले में लगातार तापमान में गिरावट हो रही है, जिसकी वजह से ठंड में इजाफा हो गया है। हालांकि इसकी वजह उत्तरी सर्द हवाएं भी हैं। मौसम विभाग ने बूंदा-बांदी की भी संभावना जताई है, जिससे दो डिग्री तक पारा और गिर सकता है।
विज्ञापन
तापमान गिरने से ठंड बढ़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में मौसम के तेवर रोज बदल रहे हैं। छिंदवाड़ा में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। मौसम शुष्क होने के साथ ही दिन में धूप व रात में ठंड का प्रभाव तेज हो गया है। उत्तरी हवाओं के आने से ठिठुरन एक बार फिर से बढ़ने लगी है, जिसके चलते रात का पारा 10.2 डिग्री तक नीचे आ गया है। सोमवार के बाद मंगलवार की शाम से सर्द हवाओं में और इजाफा देखा गया।
विज्ञापन
बादलों की आवाजाही होगी तेज
मौसम विभाग के अनुसार, जिले में आगामी 20 जनवरी तक मौसम में बदलाव की स्थिति बनी रहेगी। वहीं, नया पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर से बादल और बूंदा-बांदी ला सकता है। इस दौरान बादलों की वजह से दिन के तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक बार फिर से बादलों की आवाजाही तेज होगी। जिले में बादलों के आने का सिलसिला 21 जनवरी से 26 जनवरी तक बना रह सकता है। इस दौरान 22 से 23 जनवरी को कहीं-कहीं बूंदा-बांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन
हवाओं ने बढ़ाई मुसीबत
उत्तरी हवाओं के आने से दिन और रात के तापमान में गिरावट आ रही है। बीते सप्ताह रात का पारा 15 डिग्री तक पहुंच गया था, जिसमें लगभग पांच डिग्री की गिरावट आ चुकी है। वहीं, दिन का पारा भी 30 डिग्री से लुढ़कर 25 डिग्री तक पहुंच गया है। बुधवार को इसमें और गिरावट दर्ज होने की संभावना है।
विज्ञापन
