{"_id":"63c8041fed70cc52e47b350a","slug":"chhindwara-the-mystery-of-the-dead-body-found-under-the-culvert-was-solved-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: पुलिया के नीचे मिले शव की गुत्थी सुलझी, जमीन विवाद में चचेरे भाइयों, जीजा और चाचा ने की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: पुलिया के नीचे मिले शव की गुत्थी सुलझी, जमीन विवाद में चचेरे भाइयों, जीजा और चाचा ने की थी हत्या
Wed, 18 Jan 2023 08:08 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 18 Jan 2023 08:08 PM IST
सार
14 जनवरी को नवेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जंगलडेहरी के पास पुलिया के नीचे अज्ञात युवक का शव मिला था। पुलिस ने फिंगर प्रिंट से उसकी पहचान की गई थी। छानबीन के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के ग्राम जंगलडेहरी के पास तीन दिन पहले पुलिया के नीचे मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्या के पीछे जमीन विवाद की बात सामने आई है। हत्या का आरोप मृतक के चाचा, दो चचेरे भाई और जीजा पर लग रहा है। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार 14 जनवरी को नवेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जंगलडेहरी के पास पुलिया के नीचे अज्ञात युवक का शव मिला था। पुलिस ने फिंगर प्रिंट से उसकी पहचान की गई थी। उसकी पहचान खमारपानी चौकी के ग्राम गुरारखेड़ी निवासी दिलीप पिता जागलाल बरकड़े (35) के रूप में हुई थी। छानबीन के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने जमीनी विवाद के चलते हत्या करना कबूल किया है। दरअसल इस हत्याकांड को मृतक के सगे चाचा, उनके दामाद और लड़कों ने अंजाम दिया था।
नवेगांव थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय की टीम ने मंगलवार को हत्याकांड का खुलासा किया। जांच में सामने आया है कि मृतक और उसके चाचा सुखलाल बरकड़े के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। इसके चलते सुखलाल बरकड़े ने अपने दामाद परसराम धुर्वे जंगलडेहरी निवासी और दोनों बेटे अनिल और सुनील के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। आरोपियों ने मृतक को जंगलडेहरी बुलाकर हत्या की। आरोपियों ने मृतक को शराब पिलाई, चाकू से हत्या करने के बाद शव को छिपाया और कपड़े, मोबाइल व अन्य दस्तावेज जला दिए थे। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।