फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: The mystery of the dead body found under the culvert was solved,

Chhindwara: पुलिया के नीचे मिले शव की गुत्थी सुलझी, जमीन विवाद में चचेरे भाइयों, जीजा और चाचा ने की थी हत्या

Wed, 18 Jan 2023 08:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 18 Jan 2023 08:08 PM IST
सार

14 जनवरी को नवेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जंगलडेहरी के पास पुलिया के नीचे अज्ञात युवक का शव मिला था। पुलिस ने फिंगर प्रिंट से उसकी पहचान की गई थी। छानबीन के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Chhindwara: The mystery of the dead body found under the culvert was solved,
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के ग्राम जंगलडेहरी के पास तीन दिन पहले पुलिया के नीचे मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्या के पीछे जमीन विवाद की बात सामने आई है। हत्या का आरोप मृतक के चाचा, दो चचेरे भाई और जीजा पर लग रहा है। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 14 जनवरी को नवेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जंगलडेहरी के पास पुलिया के नीचे अज्ञात युवक का शव मिला था। पुलिस ने फिंगर प्रिंट से उसकी पहचान की गई थी। उसकी पहचान खमारपानी चौकी के ग्राम गुरारखेड़ी निवासी दिलीप पिता जागलाल बरकड़े (35) के रूप में हुई थी। छानबीन के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने जमीनी विवाद के चलते हत्या करना कबूल किया है। दरअसल इस हत्याकांड को मृतक के सगे चाचा, उनके दामाद और लड़कों ने अंजाम दिया था। 
विज्ञापन


नवेगांव थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय की टीम ने मंगलवार को हत्याकांड का खुलासा किया। जांच में सामने आया है कि मृतक और उसके चाचा सुखलाल बरकड़े के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। इसके चलते सुखलाल बरकड़े ने अपने दामाद परसराम धुर्वे जंगलडेहरी निवासी और दोनों बेटे अनिल और सुनील के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। आरोपियों ने मृतक को जंगलडेहरी बुलाकर हत्या की। आरोपियों ने मृतक को शराब पिलाई, चाकू से हत्या करने के बाद शव को छिपाया और कपड़े, मोबाइल व अन्य दस्तावेज जला दिए थे। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed