फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: The havoc of nature, three people died due to lightning, three scorched

Chhindwara: कुदरत का कहर, बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, तीन झुलसे

Thu, 23 Jun 2022 09:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 23 Jun 2022 09:05 PM IST
सार

गुरुवार को पांढुर्णा के तीन अलग-अलग गांव में खेत में काम कर रहे किसानों पर बिजली गिर गई। तीन की मौत तो तीन गंभीर रूप से झुलस गए हैं।  

विज्ञापन
Chhindwara: The havoc of nature, three people died due to lightning, three scorched
छिंदवाड़ा जिले में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में तीन जिंदगियों पर कुदरत का कहर बरपा। बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला छिंदवाड़ा के पांढुर्णा का है। गुरुवार को पांढुर्णा के तीन अलग-अलग गांव में खेत में काम कर रहे किसानों पर बिजली गिर गई। पहली घटना ग्राम पठरा की है, जहां खेत में कपास की बुआई कर रही 65 वर्षीय सुमित्रा पति केशव बरठे बारिश होने के दौरान पेड़ के नीचे खड़ी थी तभी अचानक गर्जना के बाद बिजली पेड़ पर गिर पड़ी, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

दूसरी घटना दुधा गांव की है। यहां भी खेत में बुआई करने के दौरान बारिश से बचने के दौरान 20 वर्षीय सुषमा भलावी अपने पिता गोपाल भलावी के साथ कोठे में छिप गई थी तभी अचानक कोठे के पास स्थित पेड़ पर बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से सुषमा भलावी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके पिता गोपाल भलावी भी झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


तीसरी घटना पांढुर्णा के चांगोबा में घटी। यहां अपने पूरे परिवार के साथ बुआई कर रहे किसान संतोष पिता राजगुरु कवरेती बारिश आते ही खेत में बने कोठे में चला गया, जहां अचानक बिजली गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ कोठे में मौजूद उसकी पत्नी कविता कवरेती और मुन्नी बाई उमरझिरे बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed