फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: The brakes of the DJ car running behind the padyatra failed, the dancing devotees saved their lives by running away, three seriously injured were sent to Nagpur

छिंदवाड़ा: पदयात्रा के पीछे चल रही डीजे गाड़ी के ब्रेक हुए फेल, नाच रहे भक्तों ने भागकर बचाई जान, तीन गंभीर घायलों को नागपुर भेजा

Sun, 26 Dec 2021 03:32 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 26 Dec 2021 03:32 PM IST
सार

छिंदवाड़ा जिले के सौसर की जाम सावली के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के पास शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। एक डीजे गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए और उसने लोगों को कुचल दिया। तीन लोग गंभीर घायल हुए हैं। गाड़ी के आगे नाच रहे लोगों को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।
 

विज्ञापन
Chhindwara: The brakes of the DJ car running behind the padyatra failed, the dancing devotees saved their lives by running away, three seriously injured were sent to Nagpur
Chhindwara: पदयात्रा में ब्रेक फेल होने से बेकाबू हुआ डी़जे वाहन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के सौसर की जाम सावली के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के पास शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। एक डीजे गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए और उसने लोगों को कुचल दिया। तीन लोग गंभीर घायल हुए हैं। गाड़ी के आगे नाच रहे लोगों को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार होने के कारण शाम को सौसर की जाम सावली के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी। पांढुर्णा से पदयात्रा जाम सावली मंदिर परिसर में आ रही थी, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल थे। पदयात्रा के पीछे डीजे गाड़ी चल रही थी, अचानक उसके ब्रेक फेल हो गए, जिससे गाड़ी के आगे नाच रहे लोग चपेट में आ गए। तीन लोग गंभीर घायर हुए हैं। बाकि लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। घायलों को सौसर के अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें नागपुर के लिए रैफर कर दिया गया। लोगों ने जैसे-तैसे गाड़ी को नियंत्रित किया।
विज्ञापन


एसडीओपी एसपी सिंह के मुताबिक घटना शनिवार शाम 6 बजे की है। मौजूद लोगों ने हादसे का वीडियो भी बना लिया था। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। भीड़ ने गाड़ी पर गुस्सा निकाला और उसमें तोड़फोड़ कर दी। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को भी पीटा गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत किया। घायलों को अस्पताल ले गए। हालांकि, पुलिस ने हंगामे को नियंत्रित कर घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें नागपुर रेफर किया गया है। एसडीओपी एसपी सिंह ने बताया कि डीजे गाड़ी को जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed