{"_id":"614a01ae3bfae9411a0e0811","slug":"chhindwara-the-accused-of-molestation-thrashed-fiercely","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिंदवाड़ा: छेड़छाड़ के आरोपी की जमकर पिटाई, लड़की के घरवालों ने बरसात लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिंदवाड़ा: छेड़छाड़ के आरोपी की जमकर पिटाई, लड़की के घरवालों ने बरसात लात-घूंसे
Tue, 21 Sep 2021 09:30 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 21 Sep 2021 09:30 PM IST
सार
युवती ने चौरई थाने में आरोपी के विरुद्ध छेड़खानी का मामला दर्ज करा दिया था। इसके बाद लड़की के परिवार वाले आरोपी युवक की तलाश में जुटे थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा में छेड़छाड़ के आरोपी को ऐसा सबक मिला जिसे वो शायद ही जिंदगी भर भुला सके। इसे सरेआम लड़की के परिवार वालों ने ही सजा दी। इन लोगों ने पेशी पर आए युवक को पकड़ लिया और जमीन पर गिराकर जमकर लात-घूंसों से पीटा। इस दौरान लोग पिटाई का वीडियो बनाते रहे। मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पिटाई करने वाले भाग निकले।
ये घटना सोमवार शाम को चौरई नगर के बस स्टैंड की है। मामला छेड़खानी से जुड़ा है। उमरिया ईसरा के युवक शाहरूख ने पिछले दिनों चौरई नगर की एक युवती के साथ छेड़छाड़ की थी। युवती ने चौरई थाने में आरोपी के विरुद्ध छेड़खानी का मामला दर्ज करा दिया था। इसके बाद लड़की के परिवार वाले आरोपी युवक की तलाश में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये घटना सोमवार शाम को चौरई नगर के बस स्टैंड की है। मामला छेड़खानी से जुड़ा है। उमरिया ईसरा के युवक शाहरूख ने पिछले दिनों चौरई नगर की एक युवती के साथ छेड़छाड़ की थी। युवती ने चौरई थाने में आरोपी के विरुद्ध छेड़खानी का मामला दर्ज करा दिया था। इसके बाद लड़की के परिवार वाले आरोपी युवक की तलाश में जुटे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था और सोमवार को युवक कोर्ट में पेशी पर आया था। तभी लड़की के परिवार वाले उसे बस स्टैंड के पास घेर लिया। लड़की के परिवार वालों ने उसे जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई और वीडियो बनाया जाने लगा। मौके पर पुलिस पहुंची तो सभी भाग निकले। जिस युवक की पिटाई हुई, वह भी पुलिस के सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
