{"_id":"61e6b8f5722e710dac3d84ca","slug":"chhindwara-sub-engineer-and-sdo-of-pwd-arrested-red-handed-taking-bribe-of-one-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिंदवाड़ा: PWD का सब इंजीनियर और एसडीओ एक लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिंदवाड़ा: PWD का सब इंजीनियर और एसडीओ एक लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
Tue, 18 Jan 2022 06:28 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 18 Jan 2022 06:28 PM IST
सार
छिंदवाड़ा में लोकायुक्त की टीम ने पीडब्लयूडी विभाग के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ठेकेदार से बिल 3 लाख रुपये का बिल पास कराने के नाम पर 2 लाख 40 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा: PWD के दो अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
:छिंदवाड़ा में ठेकेदार से बिल पास कराने के नाम पर 80 फीसदी राशि रिश्वत के रूप में मांगने वाले पीडब्ल्यूडी के एसडीएम और सब इंजीनियर को लोकायुक्त ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल पीड़ित चंद्र चोरिया ने सड़क किनारे साइन बोर्ड लगाने का टेंडर लिया था, जिसका 3 लाख रुपये के बिल का भुगतान बाकी था, बिल को पास कराने के नाम पर आरोपी पीडब्ल्यूडी एसडीओ विजय चौहान और सब इंजीनियर हेमंत पुंज ने ठेकेदार से 2 लाख 40 हजार रुपये की राशि रिश्वत में मांगी थी।
पीड़ित ठेकेदार ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज की, जिस पर कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त की टीम ने दोनों अधिकारियों को एक-एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी एसडीओ अपने टीचर्स कॉलोनी खजरी चौक छिंदवाड़ा स्थित घर में एक लाख रुपये की रिश्वत ले रहा था, वहीं सब इंजीनियर रघुपुराम कॉलोनी, परतला परासिया रोड छिंदवाड़ा में स्थित घर में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ। दोनों अधिकारियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।