{"_id":"6a38ce7a2ead66591002b1ee","slug":"chhindwara-road-accident-news-pickup-truck-crash-many-injured-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिंदवाड़ा में बड़ा सड़क हादसा: मजदूरों से भरी पिकअप की ट्रक से भीषण टक्कर, छह लोगों की हुई मौत; 19 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिंदवाड़ा में बड़ा सड़क हादसा: मजदूरों से भरी पिकअप की ट्रक से भीषण टक्कर, छह लोगों की हुई मौत; 19 घायल
Mon, 22 Jun 2026 11:26 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:26 AM IST
सार
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा-बैतूल नेशनल हाईवे पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में छह मजदूरों की दर्दनाक मौत हुई है, जबकि 19 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
छिंदवाड़ा-बैतूल नेशनल हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, घटना स्थल की तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा-बैतूल नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य घायल हो गए। मजदूरों से भरे एक पिकअप वाहन को पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार महिलाओं समेत छह लोगों ने मौके पर या उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है।
जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार सुबह करीब 10 बजे टेमनी खुर्द के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सभी मजदूर सुबह सब्जी तोड़ने के लिए कन्हरगांव जा रहे थे। मजदूरों को लेने के लिए पिकअप वाहन सड़क किनारे खड़ा था, तभी पीछे से यूरिया से भरे एक ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप में सवार कई मजदूर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और कई घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. सुशील दुबे ने छह लोगों की मौत और 19 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP: सिंहस्थ 2028 के लिए RPF का मेगा सुरक्षा प्लान, 4500 अतिरिक्त जवानों के साथ ड्रोन व 700 CCTV कैमरों की मांग
मृतकों में चार महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। वहीं तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इनमें से एक गंभीर घायल को बेहतर उपचार के लिए नागपुर रैफर किया गया है, जबकि तीन लोगों का ऑपरेशन किया गया है। मृतकों में बबलू पिता भूरु राजबैठे (35 वर्ष), संतोष पिता केशवराव सबनेरे (45 वर्ष), सविता पिता सुरेश बनके (31 वर्ष), शिवकली पति तुमराम (45 वर्ष), लीलावती पति गरीबा शीलू (45 वर्ष), सुकरवती पति रामचरण (55 वर्ष) शामिल हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि छिंदवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमनी खुर्द के पास हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। पुलिस फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।