फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara Politics War of words between BJP-Congress leaders both said big things about KamalNath

Chhindwara Politics: बीजेपी और कांग्रेस नेताओं में जुबानी जंग, कमलनाथ को लेकर दोनों ने कही बड़ी-बड़ी बातें

Sat, 20 May 2023 08:10 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 20 May 2023 08:10 AM IST
सार

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले छिंदवाड़ा जिले में बीजेपी और कांग्रेस में लगातार जुबानी जंग देखने को मिल रही है। दोनों ही पार्टी के नेता एक दूसरे पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
Chhindwara Politics War of words between BJP-Congress leaders both said big things about KamalNath
बीजेपी और कांग्रेस नेताओं में जुबानी जंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर आरोप लगा दिया कि कमलनाथ पिछले चार साल से छिंदवाड़ा विधानसभा के एक भी गांव में नहीं पहुंचे हैं, जिसके चलते जनता उन्हें दूरबीन लेकर ढूंढ रही है। आरोप के बाद कांग्रेस का भी बयान सामने आया है, जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता गंगा प्रसाद तिवारी ने कहा कि कमलनाथ 25 मई को छिंदवाड़ा आ रहे हैं। कमलनाथ जी से मिलना है, हम उनसे मुलाकात करा देंगे।

विज्ञापन


दरअसल, भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेते हुए कहा था कि छिंदवाड़ा विधानसभा की जनता छिंदवाड़ा के विधायक कमलनाथ को दूरबीन लेकर तलाश कर रही है। पिछले चार साल में कमलनाथ छिंदवाड़ा विधानसभा के एक भी गांव नहीं पहुंचे हैं। 
विज्ञापन


वादा नहीं किया पूरा...
बंटी साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री रहने के बावजूद कमलनाथ ने चुनाव के पहले जो वायदे किए थे, एक भी वादे पूरे नहीं हुए। उन्होंने न बेरोजगारी भत्ता दिया और न ही कर्ज माफी किया तो किस तरह से एक बार फिर से नारी सम्मान की बात कहकर जनता को ठग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर महीने छिंदवाड़ा आ रहे हैं कमलनाथ...
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गंगा प्रसाद तिवारी का कहना है कि कमलनाथ हर महीने छिंदवाड़ा आ रहे हैं तथा विकास कार्यों की सौगात भी दे रहे हैं। भाजपा के झूठे आरोप लगाना है। कमलनाथ जी का छिंदवाड़ा से अलग लगाव है, जो भाजपा को नहीं पच रहा है।


बीजेपी जिलाध्यक्ष की आंखों में हुआ मोतियाबिंद...
वहीं, कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने विवेक बंटी साहू पर जमकर हमला किया है। उन्होंने कहा है कि बालबुद्धि बीजेपी जिलाध्यक्ष अब घर के रहे न घाट के, उनकी हालत खिस्यानी बिल्ली जैसी हो चुकी है, जो बात-बात पर खम्भा नोंचती है। झूठी लोकप्रियता पाने के लिये उलुल-जूलूल बयानबाजी और हरकतें करने पर उतारू हैं। अभी तक वे मतिभ्रम के शिकार थे, किन्तु अब उनकी आंख में मोतियाबिंद भी उभर आया है, जिसके कारण उन्हें कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने उन्हें सलाह दी है कि वे किसी अच्छे डॉक्टर से उपचार लें, ताकि आंखों में फैले जाले छट जाये और पूर्व सीएम  कमलनाथ, सांसद नकुलनाथ के विकास कार्य साफ-साफ दिखाई देने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed