{"_id":"62cb93d321d2db09970c75b5","slug":"chhindwara-one-killed-seven-injured-due-to-overturning-of-promotional-vehicle-accident-occurred-due-to-uncontrolled-pickup-of-chaurai-bypass","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: प्रचार वाहन पलटने से एक की मौत सात घायल, चौरई बायपास पर पिकअप के अनियंत्रित होने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: प्रचार वाहन पलटने से एक की मौत सात घायल, चौरई बायपास पर पिकअप के अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
Mon, 11 Jul 2022 08:36 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 11 Jul 2022 08:36 AM IST
सार
छिंदवाड़ा जिले के चौरई बायपास के पास प्रचार वाहन पलटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि करीब सात लोग घायल हो गए। घायलों में मासूम बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के चौरई बायपास के पास प्रचार वाहन पलटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि करीब सात लोग घायल हो गए। घायलों में मासूम बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। हादसा रविवार दोपहर 3:30 बजे का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बायपास के पास चौरई वार्ड नंबर 10 के निर्दलीय प्रत्याशी जमुना हेमंत मालवीय के प्रचार में लगा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में बड़ी संख्या में बच्चे और महिलाएं सवार थीं। हादसे के बाद घायलों को चौरई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जबकि गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रैफर किया गया है, जहां घायलों का इलाज जारी है।